Haiwaan का ट्रेलर देख क्या बोले यूजर्स? अक्षय-सैफ अली खान के लुक पर पब्लिक ने दी अपनी राय

Haiwaan Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि लोगों का ट्रेलर को लेकर क्या कहना है?

Haiwaan trailer

फिल्म 'हैवान' का ट्रेलर रिलीज. image credit- KVN Productions instagram

Haiwaan Trailer Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो आते ही छा गया है. फिल्म के ट्रेलर पर लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन भी दिए हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद इस पर लोगों का क्या कहना है?

विज्ञापन

फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर

फिल्म ‘हैवान’ के ट्रेलर को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि अक्षय और प्रियदर्शन सर एक और मास्टरपीस लेकर आ रहे हैं. दूसरे यूजर ने कहा कि अक्की विलेन के रोल में रोंगटे खड़े कर रहे हैं. तीसरे यूजर ने लिखा कि कमाल का ट्रेलर है. एक और यूजर ने लिखा कि सैफ अली खान ने कमाल के अभिनेता है. एक और यूजर ने कमेंट किया है कि मुझे लगता है कि अच्छी फिल्म होगी.

विज्ञापन

यूजर्स का कैसा रिएक्शन?

इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट किया है कि अक्षय सर विलेन के रोल में आग लगा रहे हैं. एक अन्य ने लिखा कि अगर कास्टिंग अपोजिट होती, तो और अच्छा होता. एक अन्य यूजर ने कहा कि ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी. इसके अलावा एक और ने कहा कि सैफ और अक्षय कमाल कर देंगे. इस तरह यूजर्स ने इस पर ट्रेलर को देखने के बाद रिएक्शन दिया है.

18 साल बाद साथ नजर आए सैफ और अक्षय

गौरतलब है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद साथ नजर आने वाले हैं. इतने सालों बाद एक दोनों स्टार्स को साथ देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड है. वहीं, अगर ट्रेलर की बात करें तो 2 मिनट 34 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक शहर में अजीब-सा खौफ होता है.

विज्ञापन

विलेन के रोल में अक्षय कुमार

ट्रेलर में देखने को मिलता है कि कैसे कोई शख्स है, जो लोगों का कत्ल कर रहा है. फिल्म के ट्रेलर में सैफ अली खान अलग ही रोल में हैं और परेशान नजर आते हैं. ट्रेलर में पुलिस दिव्यांग बने सैफ अली खान को अरेस्ट कर लेती है. इसके बाद ट्रेलर में अक्षय कुमार की एंट्री होती है और वो विलेन के रोल में नजर आते हैं.

फिल्म की कास्ट

इसके अलावा फिल्म ‘हैवान’ की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा सैयामी खेर और बोमन ईरानी भी नजर आने वाले हैं. साथ ही इसमें दयानंद शेट्टी की भी झलक दिखी है. हालांकि, फिल्म का ट्रेलर देखकर फिल्म की कहानी का पता नहीं चलता है बल्कि ये एक सस्पेंस बन गया है कि अब आगे क्या होगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ