Gunmaster G9 का टीजर रिलीज, एक्शन मोड़ में दिखे इमरान हाशमी, कब रिलीज होगी फिल्म?

Gunmaster G9 Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की नई अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ का टीजर रिलीज हो गया है, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. फिल्म के टीजर की फैंस ने तारीफ की है.

Gunmaster G9 Teaser Release

फिल्म 'गनमास्टर जी9' का टीजर रिलीज. image credit- Emraan Hashmi instagram

Gunmaster G9 Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म ने टिकट खिड़की पर मजबूत पकड़ बना रखी है और दमदार कलेक्शन कर रही है. इस बीच अब इमरान हाशमी नई अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ का टीजर रिलीज हो गया है, जो आते ही छा गया है. फिल्म के टीजर के साथ ही इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी?

विज्ञापन

इमरान ने शेयर किया पोस्ट

इमरान हाशमी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ का टीजर शेयर किया है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए इमरान ने इसके कैप्शन में लिखा है कि G9 की दुनिया शुरू होती है, रोमांस, म्यूजिक, एक्शन. #GunmaasterG9 इन सबको एक ऐसी कहानी में पिरोता है, जो आपको एक रोमांचक सफर पर ले जाने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो अभी इस फिल्म की रिलीज में समय है. इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9’, 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, अगर फिल्म के टीजर की बात करें तो फिल्म में एक्शन के साथ-साथ रोमांस भी है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है.

जेनेलिया देशमुख भी फिल्म में आएंगी नजर

फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ के 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में इमरान के अंदाज को देखकर फैंस एक बार फिर से हैरान रह गए हैं. फिल्म के टीजर में इमरान का एक्शन फैंस को बेहद दमदार लग रहा है. साथ ही फिल्म में उनके साथ पहली बार जेनेलिया देशमुख भी नजर आने वाली हैं. फिल्म के टीजर को देखकर कहा जा सकता है कि इमरान एक बार अपने इश्क के लिए दुनिया से लड़ते नजर आएंगे.

विज्ञापन

आदित्य दत्त ने किया निर्देशन

गौरतलब है कि फिल्म ‘गनमास्टर जी 9’ का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है. साथ ही इस फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है और फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है. फिल्म में इमरान और जेनेलिया को एक साथ देखने के लिए अब फैंस भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

फिल्म की रिलीज का इंतजार

इमरान की हालिया रिलीज फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म किया है. अब ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म ‘गनमास्टर जी 9’ को टिकट खिड़की पर लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. हालांकि, इसका पता फिल्म की एडवांस बुकिंग और इसके ओपनिंग डे के कलेक्शन के बाद ही लगेगा और इसके लिए अब फिल्म की रिलीज का इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ