---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, 11वें दिन कमाए महज इतने करोड़

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' को आज रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और यह मूवी अब भी अच्छी कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि मूवी ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में...

---विज्ञापन---

एक्टर इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों बड़े पर्दे पर देखी जा रही है. फिल्म में दिशा पाटनी के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया है, तो वहीं एक बार फिर इमरान हाशमी शिवम पंडित के किरदार में वापस लौट आए हैं. एक्टर क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी.

फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया है, फिल्म को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं और मूवी लगातार कमाई कर रही है. चलिए जानते हैं कि फिल्म ने आज यानी 24 अगस्त को कितने का कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की Jailer 2 के गाने पर क्यों भड़के यूजर्स? फिल्म मेकर्स को दी बड़ी सलाह

‘आवारापन 2’ ने 11वें दिन कितने का किया कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22.00 करोड़ का जबरदस्त बिजनेस किया था. यह मूवी इमरान हाशमी की करियर की पहली सबसे बड़ी ओपनिंग मूवी बन गई है. फिल्म ने दूसरे दिन यानी 15 अगस्त को सबसे ज्यादा 33.75 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. हालांकि, आज मूवी की कमाई आज यानी 11वें दिन काफी कम रही है. इस फिल्म ने 11वें दिन खबर लिखे जाने तक 1.27 करोड़ का बिजनेस किया है.

---विज्ञापन---

‘आवारापन 2’ ने अब तक कितने का किया बिजनेस?

आपको बता दें कि फिल्म ‘आवारापन 2’ ने 11 दिनों में 137.52 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. यह मूवी  साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ की सीक्वल है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. आवारापन 2 मूवी में इमरान हाशमी के साथ  दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी अहम किरदार में नजर आए हैं. बता दें कि फिल्म आवारापन बड़े पर्दे पर कमाल नहीं कर पाई थी और यह बुरी तरह फ्लॉप साबित हो गई थी. हालांकि, इसके बावजूद फिल्म के गाने लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए थे और समय के साथ फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा दे दिया गया था.

यह भी पढ़ें: Awarapan 2 Box Office Collection Day 10: 150 करोड़ के करीब पहुंची इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, 10वें दिन छापे करोड़ों

---विज्ञापन---

इमरान हाशमी का वर्कफ्रंट

एक्टर इमरान हाशमी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘गनमास्टर G9’ (Gunmaaster G9) को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. यह एक एक्शन-रोमांस थ्रिलर फिल्म होने वाली है. इस मूवी में एक्टर  के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना अहम किरदार में नजर आने वाली है. यह मूवी 27 नवंबर 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. इस मूवी का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं.

First published on: Aug 24, 2026 09:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola