South OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल! रिलीज हो रहीं ये 4 साउथ फिल्में-सीरीज; देखें लिस्ट

South OTT Releases This Week: ओटीटी पर इस हफ्ते साउथ फिल्मों और सीरीज का धमाल मचने वाला है. इन फिल्मों को आप थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर भी देख सकेंगे. वहीं इन फिल्मों की ओटीटी रिलीज से फैंस काफी खुश हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

South OTT Releases This Week
1 / 6
(PIC CREDIT: INSTAGRAM) साउथ फिल्मों को OTT पर करें बिंज वॉच

South OTT Releases This Week: साउथ की लेटेस्ट फिल्में-सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं. इन फिल्मों को आप वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. फिल्मों में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं इन फिल्मों-सीरीज की ओटीटी रिलीज का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. अब फाइनली ये फिल्में ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों5सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

साउथ फिल्मों का ओटीटी पर बोलबाला

साउथ फिल्मों का ओटीटी पर बोलबाला2 / 6

साउथ फिल्मों का ऑडियंस के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. थिएटर्स में देखने के बाद भी ओटीटी पर फैंस साउथ फिल्मों को देखना काफी पसंद करते हैं. वहीं अब इस हफ्ते 4 साउथ की फिल्में फैंस को खूब एंटरटेन करने वाली हैं. हालांकि इन फिल्मों में एक शो भी है जिसका क्रेज सोशल मीडिया पर रिलीज से पहले ही काफी दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

आई, नोबडी

आई, नोबडी3 / 6

पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म का नाम भी लिस्ट में शामिल है. 9 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ये ओटीटी पर दस्तक दे रही है. आज यानी 25 अगस्त से आप इस फिल्म को जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ-साथ पार्वती थिरुवोतू, हकीम शाहजहां और विजयराघवन भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है.

केरला अंडरग्राउंड

केरला अंडरग्राउंड4 / 6

साउथ का ये अपकमिंग रियलिटी शो भी इस लिस्ट में शामिल है. ये केरल फिल्म इंडस्ट्री का पहला हिप-हॉप रियलिटी शो है. ये म्यूजिकल रियलिटी शो जी5 पर 28 अगस्त से रिलीज हो रहा है. इस शो में पार्टिसिपेंट्स अपना हुनर दिखाते नजर आएंगे. वहीं फैंस के बीच अभी से ही इस शो को लेकर क्रेज बना हुआ है. ये ही वजह है कि इस शो की रिलीज का हर किसी को इंतजार है.

विज्ञापन

आकाली राज्यम

आकाली राज्यम5 / 6

नीलगिरी मामिला के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भी इस हफ्ते ही ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म को आप तेलुगु और तमिल भाषा में देख सकते हैं. वहीं ये फिल्म Aha Video पर 28 अगस्त को रिलीज हो रही है. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी फैंस का काफी लंबे समय से इंतजार था. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विकास वशिष्ठ, गीत सैनी और राजेश खन्ना लीड रोल में हैं.

प्लूटो

प्लूटो6 / 6

मलयालम फिल्म 'प्लूटो' का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. साइंस-फिक्शन और कॉमेडी से भरपूर ये फिल्म 24 अगस्त को साइना प्ले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है. वहीं फिल्म को ओटीटी पर काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें सिनेमाघरों में ये फिल्म 30 जुलाई को रिलीज हुई थी. फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया. फिल्म में नीरज माधवन, अल्ताफ साहित्यकार, अजू वर्गीज और अर्श चंद्रिनी बाजू लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन