कौन है 22 साल का लड़का? जिसने एडिट किया था ‘धुरंधर’ का ट्रेलर, यामी गौतम से है खास कनेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों काफी चर्चा में है. इसे 19 मार्च को रिलीज किया जाएगा. ऐसे में 'धुरंधर' के एडिटर के बारे में बता रहे हैं, जिसे 22 साल के लड़के ने काटा था. इसका यामी गौतम से खास कनेक्शन है, चलिए बताते हैं उनके बारे में.
हाइलाइट्स
News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया
22 साल के लड़के ने कट किया था 'धुरंधर' का ट्रेलर
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' इन दिनों काफी चर्चा में हैं. इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि फिल्म के पहले पार्ट के ट्रेलर को 22 साल के ओजस ने एडिट किया था?
यामी गौतम से है खास कनेक्शन
ओजस गौतम का यामी गौतम से खास कनेक्शन है. वह उनके भाई हैं और रिश्ते में आदित्य धर के साले लगते हैं. वह उनके साथ 2021 से काम कर रहे हैं.
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म को ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसके लिए लोग धड़ल्ले से टिकट भी बुक कर रहे हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का फिल्म के बज को देखते हुए मानना है कि ये ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 200 करोड़ की कमाई कर सकती है. इसके पहले अभी तक 'धुरंधर' का क्रेज कम नहीं हो पाया है, जिसे पिछले साल रिलीज किया गया था. ऐसे में इसके ट्रेलर को एडिट करने वाले के बारे में बता रहे हैं, जिसे 22 साल के लड़के ने एडिट किया था. उनका यामी गौतम और आदित्य धर के साथ खास कनेक्शन है. चलिए बताते हैं उनके बारे में.
दरअसल, 'धुरंधर' के ट्रेलर को एडिट करने वाला कोई और नहीं बल्कि ओजस गौतम नाम का लड़का है, जिसकी उम्र 22 साल है. 'धुरंधर' के प्रमोशन के दौरान आदित्य धर ने उनके बारे में दुनिया को बताया भी था. आदित्य ने स्टेज से कहा था कि वो स्टेज पर होना डिजर्व करते हैं. उन्होंने यह काम करने में अपना दिल और दिमाग सब लगा दिया था. आपको बता दें कि फिल्म का टीजर और ट्रेलर आते ही वायरल हो गया था. डायरेक्टर ने भी बताया था कि फिल्म के ट्रेलर को एडिट करने में 72-76 घंटे का वक्त लगा था.
बहरहाल, अगर ओजस गौतम के बारे में बात की जाए तो उनका यामी गौतम से खास कनेक्शन है. वो कोई और नहीं बल्कि यामी के भाई हैं और दोनों के बीच 13 साल का अंतर है. इस लिहाज से वह आदित्य धर के साले लगे. आदित्य ने उन्हें लेकर बताया था कि वो करीब 2021 से उनके साथ हैं, जब वो अश्वत्थामा बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे. इतना ही नहीं, डायरेक्टर ने भी कहा था कि वह (ओजस) आने वाले 10 सालों में देश के सबसे बड़े डायरेक्टर बनेंगे.
इसके साथ ही 'धुरंधर' की कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ का बिजनेस किया. जबकि इसके दोनों पार्ट का बजट 250 करोड़ रहा. इसे 2025 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म कहा जाता है. ऐसे में अब 'धुरंधर 2' की चर्चा जोरों पर है. फर्स्ट पार्ट में जहां रहमान डकैत यानी कि अक्षय खन्ना को देखा गया था. वहीं, इसके सीक्वल में जसकीरत सिंह रंगी की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है, जिसे रणवीर सिंह ने प्ले किया है. वह इसमें हमजा मजारी भी बने हैं. फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है. ऐसे में देखना होगा कि रिलीज के बाद इसमें क्या कुछ देखने के लिए मिलता है.
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म को ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसके लिए लोग धड़ल्ले से टिकट भी बुक कर रहे हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का फिल्म के बज को देखते हुए मानना है कि ये ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 200 करोड़ की कमाई कर सकती है. इसके पहले अभी तक ‘धुरंधर’ का क्रेज कम नहीं हो पाया है, जिसे पिछले साल रिलीज किया गया था. ऐसे में इसके ट्रेलर को एडिट करने वाले के बारे में बता रहे हैं, जिसे 22 साल के लड़के ने एडिट किया था. उनका यामी गौतम और आदित्य धर के साथ खास कनेक्शन है. चलिए बताते हैं उनके बारे में.
दरअसल, ‘धुरंधर’ के ट्रेलर को एडिट करने वाला कोई और नहीं बल्कि ओजस गौतम नाम का लड़का है, जिसकी उम्र 22 साल है. ‘धुरंधर’ के प्रमोशन के दौरान आदित्य धर ने उनके बारे में दुनिया को बताया भी था. आदित्य ने स्टेज से कहा था कि वो स्टेज पर होना डिजर्व करते हैं. उन्होंने यह काम करने में अपना दिल और दिमाग सब लगा दिया था. आपको बता दें कि फिल्म का टीजर और ट्रेलर आते ही वायरल हो गया था. डायरेक्टर ने भी बताया था कि फिल्म के ट्रेलर को एडिट करने में 72-76 घंटे का वक्त लगा था.
बहरहाल, अगर ओजस गौतम के बारे में बात की जाए तो उनका यामी गौतम से खास कनेक्शन है. वो कोई और नहीं बल्कि यामी के भाई हैं और दोनों के बीच 13 साल का अंतर है. इस लिहाज से वह आदित्य धर के साले लगे. आदित्य ने उन्हें लेकर बताया था कि वो करीब 2021 से उनके साथ हैं, जब वो अश्वत्थामा बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे. इतना ही नहीं, डायरेक्टर ने भी कहा था कि वह (ओजस) आने वाले 10 सालों में देश के सबसे बड़े डायरेक्टर बनेंगे.
इसके साथ ही ‘धुरंधर’ की कमाई की बात की जाए तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ का बिजनेस किया. जबकि इसके दोनों पार्ट का बजट 250 करोड़ रहा. इसे 2025 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म कहा जाता है. ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ की चर्चा जोरों पर है. फर्स्ट पार्ट में जहां रहमान डकैत यानी कि अक्षय खन्ना को देखा गया था. वहीं, इसके सीक्वल में जसकीरत सिंह रंगी की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है, जिसे रणवीर सिंह ने प्ले किया है. वह इसमें हमजा मजारी भी बने हैं. फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है. ऐसे में देखना होगा कि रिलीज के बाद इसमें क्या कुछ देखने के लिए मिलता है.