'सब डर गए थे…', ऋषि कपूर संग शादी करते समय बेहोश हो गई थीं नीतू कपूर; करिश्मा कपूर का खुलासा

Neetu Kapoor Rishi Kapoor Wedding Throwback: करिश्मा कपूर ने नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि नीतू कपूर अपनी शादी में बेहोश हो गई थीं और सब डर गए थे. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने आगे क्या कुछ कहा?

karisma kapoor neetu kapoor rishi kapoor wedding

करिश्मा कपूर ने नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी से जुड़ा किस्सा किया रिवील

Neetu Kapoor Rishi Kapoor Wedding Throwback: बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अक्सर अपनी कपूर फैमिली से जुड़े अनसुने किस्से रिवील करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने नीतू कपूर और ऋषि कपूर के एक किस्से को याद करते हुए अपने फैंस के साथ ये किस्सा शेयर किया है. इंडियन आइडल के लेटेस्ट एपिसोड में करिश्मा कपूर गेस्ट के रूप में नजर आईं. यहां एक्ट्रेस ने किस्सा रिवील करते हुए कहा कि नीतू कपूर अपनी शादी के दिन बेहोश हो गई थीं. चलिए आपको भी बताते हैं करिश्मा कपूर ने और क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी से जुड़ा किस्सा

करिश्मा कपूर ने नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया. एक्ट्रेस ने कहा, ‘नीतू आंटी और ऋषि अंकल की शादी में बहुत सारे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे आए थे. उन सभी सितारों के सामने नीतू आंटी बेहोश हो गई थीं. सब डर गए थे.’ करिश्मा कपूर ने आगे कहा कि मैं बहुत खुशकिस्मत थी कि मुझे नीतू आंटी और ऋषि अंकल की शादी देखने को मिली.

विज्ञापन

क्या बोलीं करिश्मा कपूर?

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि शादी में मैं बहुत छोटी थी. मुझे याद है कि मैं बहुत कोशिश कर रही थी कि मैं दुल्हन बनीं नीतू आंटी के पास में बैठूं. मैं बहुत खुश थी, क्योंकि उस शादी में मुझे बहुत सारे बॉलीवुड सितारे देखने को मिले थे. करिश्मा कपूर ने आगे कहा कि मेरे परिवार में बहुत सारे दिग्गज सितारे रहे हैं और मैं उन सभी की फैन भी रही हूं. नीतू आंटी भी उन हस्तियों में से एक हैं. आज मैं उन्हें अपना आदर्श मानती हूं.

विज्ञापन

करिश्मा कपूर ने की नीतू कपूर की तारीफ

करिश्मा कपूर ने नीतू कपूर की तारीफ करते हुए आगे कहा कि नीतू आंटी जहां भी जाती हैं वो अपना खाने का डिब्बा साथ रखती हैं. वो कहीं बाहर बिरयानी तक नहीं खाती हैं. कभी-कभी हम लोग उन्हें चिढ़ाते भी हैं, लेकिन इस उम्र में उनकी फिटनेस को देखकर हम सभी उनकी तारीफ भी करते हैं. कपूर खानदान में हर कोई खाने का शौकीन हैं लेकिन नीतू आंटी एकदम अलग हैं, वो अपनी फिटनेस का पूरी तरह से ध्यान रखती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ