'Kiss कर दिया…', मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड को दिया था धोखा? लाइव शो में बहकीं भोजपुरी एक्ट्रेस

भोजपुरी सिनेमा की दमदार एक्ट्रेस मोनालिसा अब फिल्मों में कम नजर आती हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट लेकर चर्चा में रहती हैं. ऐसे में अब उन्होंने ‘बिग बॉस 10’ के लाइव शो में को-कंटेस्टेंट को Kiss करने पर रिएक्शन दिया है.

Monalisa kissed Manu Punjabi

Monalisa kissed Manu Punjabi

भोजपुरी सिनेमा से दूरी बना चुकीं एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) जब ‘बिग बॉस 10’ में नजर आई थीं तो काफी चर्चा में रही थीं. इस शो में वह पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ पहुंची थीं, जो उस समय उनके बॉयफ्रेंड थे. शो में विक्रांत के रहते हुए भी उनकी मनु पंजाबी संग दोस्ती भी काफी चर्चा में रही थी.

विज्ञापन

सलमान खान के शो में आने से पहले मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत रिलेशनशिप में थीं. मनु पंजाबी भी रिलेशनशिप में थे. शो में एक्ट्रेस और मनु पंजाबी की दोस्ती ने काफी लाइमलाइट बटोरी थी. इसी लाइव शो में ही दोनों के Kiss मोमेंट ने भी काफी बवाल मचा दिया था. ऐसे में अब उन्होंने सालों के बाद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. उस समय उन पर बॉयफ्रेंड को धोखा देने का आरोप भी लगा था.

विज्ञापन

मनु पंजाबी संग किसिंग सीन पर मोनालिसा ने दिया रिएक्शन

दरअसल, मोनालिसा हाल ही में सिद्धार्थ कनन के शो में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने करियर से लेकर पर्सनल लाइफ तक के बारे में बात की थी. इसी बातचीत में अभिनेत्री ने ‘बिग बॉस 10’ में मनु पंजाबी संग किसिंग को लेकर भी बात की और उन्होंने कहा कि उन्हें और मनु को एक-दूसरे के बारे में पता था. एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी मंगेतर थीं और एक्ट्रेस विक्रांत रिश्ते में थे. मोनालिसा ने कहा कि वो दोनों एक-दूसरे के लिए क्लियर थे. ये सब शो के लिए था.

विज्ञापन

मोनालिसा-मनु पंजाबी को मिला था सीक्रेट टास्क

मोनालिसा ने बताया कि जब बिग बॉस टास्क देते हैं तो शो के हिसाब से ही देते हैं. उन्हें सीक्रेट टास्क मिला था. वो सेलिब्रिटी टीम से खेल रही थीं. इसमें उन्हें मनु को जाकर किस करना था और ये बात उनकी टीम को पता नहीं थी. एक्ट्रेस ने कहा कि लोग बोलने लगे थे कि ये (मोनालिसा) लाइन मार रही हैं. वो ये सब सुनकर कैमरे पर जाकर बिग बॉस से सच बताने के लिए बोलती थीं. इस पर सलमान खान ने भी बात की थी. मोनालिसा कहती हैं कि एक्टर ने कहा था कि उनके भी दोस्त हैं. वो लोग गले मिलते हैं और कभी-कभी गले मिलते हुए किस कर देते हैं. इसमें इतना बड़ा इश्यू क्यों है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ