'सब समय का खेल है…', हंसिका मोटवानी की 4 साल में टूटी शादी, एक्ट्रेस की एक्स भाभी ने कसा तंज!

Hansika Motwani Divorce: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मानवा चुकीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. शादी के चार साल में ही उनका तलाक हो गया, जिसके बाद अब उनकी एक्स भाभी एक्ट्रेस नेन्सी जेम्स ने तंज कसा है.

Hansika Motwani, Hansika Motwani Ex Sister In law Muskaan Nancy james

हंसिका मोटवानी पर एक्स भाभी ने कसा तंज! (Photo- Instagram)

बॉलीवुड से लेकर साउथ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी शादी के बाद से ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं. उन्होंने चार साल पहले सोहेल कथूरिया के साथ शादी की थी, जो कि उनके दोस्त के हसबैंड थे. लेकिन अब उनके साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया है. सोहेल के संग शादी करने के बाद एक्ट्रेस पर दोस्त का घर तोड़ने का आरोप लगा था. ऐसे में अब सोहेल के साथ उनके रिश्ता टूटने की चर्चा हो रही है. इसी बीच अब उन पर उनकी भाभी ने तंज कसा है. उन्होंने इसे कर्मा से जोड़ा है.

विज्ञापन

हंसिका मोटवानी के भाई की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स ने अभिनेत्री नंद के तलाक के बीच इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. जब हंसिका की तलाक की खबरें सामने आईं तो कई सोशल यूजर्स ने नैन्सी को लेकर बात करनी शुरू कर दी. इन बातों के बीच नैन्सी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की और इसमें उन्होंने कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से रिक्वेस्ट की कि उन्हें किसी दूसरे की लाइफ से दूर रखा जाए.

विज्ञापन

हंसिका पर एक्स भाभी ने कसा तंज!

इसके साथ ही नैन्सी ने पोस्ट में आगे लिखा कि लोग हमेशा से सपोर्टिव और अंडरस्टैंडिंग रहे और वो इसे एप्रिशिएट करती हैं. वो गुजारिश करती हैं कि उन्हें किसी की झूठी दुनिया से दूर ही रखा जाए. उनके पास कोई पेड पीआर नहीं है. उन्होंने कहा कि वक्त सारी सच्चाई का खुलासा कर देगा. नैन्सी ने अंत में लिखा कि सब समय का खेल है. शांति, प्यार और कर्मा. अब उनकी इस पोस्ट को हंसिका से जोड़कर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

हंसिका के भाई पर लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि मुस्कान नैन्सी जेम्स की शादी हंसिका मोटवानी के भाई प्रशांत मोटवानी के साथ हुई थी. दोनों ने साल 2021 में दोनों ने फेरे लिए थे और 2022 में अलग हो गए थे. इसके बाद नैन्सी ने हंसिका के भाई पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी. इतना ही नहीं, उन्होंने हंसिका और उनकी मां मोना पर भी उनकी शादी तुड़वाने का आरोप लगाया था. साथ ही FIR भी दर्ज करवाई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ