हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Border 2 ने रिलीज से पहले ही काटा बवाल, इस मामले में 'धुरंधर'-'पुष्पा 2' और 'एनिमल' को देगी कड़ी टक्कर!

Border 2 Runtime: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ अपनी रिलीज के करीब आ रही है. ऐसे में फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब फिल्म ने रिलीज से पहले ही बवाल काट दिया है.

विज्ञापन
3 Hour Plus Runtime. image credit- social media

Border 2 Runtime: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ जमकर चर्चा में बनी हुई है. फिल्म धीरे-धीरे अपनी रिलीज के करीब जा रही है. ऐसे में फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट भी बढ़ रही है. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी रिलीज से पहले ही कमाल कर दिया है और ‘धुरंधर’-‘पुष्पा 2’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों को तगड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ है? तो आइए जानते हैं…

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का रनटाइम

दरअसल, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने से कुछ ही दिन दूर है. इस बीच अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ‘बॉर्डर 2’ का रनटाइम तीन घंटे से ज्यादा है. इसी के साथ ये फिल्म बॉलीवुड की तीन घंटे से ज्यादा रनटाइम वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

200 मिनट लंबी है फिल्म ‘बॉर्डर 2’

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ लगभग 200 मिनट लंबी है. इसका मतलब साफ है कि इस फिल्म का रनटाइम लगभग 3 घंटे 20 मिनट है. हालांकि, अभी तक इसकी ऑफिशियल जानकारी नहीं है. फिल्म का रनटाइम फाइनल होने के बाद कुछ मिनटों का बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

तीन घंटे से ज्यादा का रनटाइम

फिल्म का रनटाइम कुछ दिनों में फाइनल हो जाएगा और फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के बाद इसके रनटाइम की सही जानकारी भी मिल जाएगी. इसी के साथ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिनका रनटाइम तीन घंटे से ज्यादा का है.

‘धुरंधर’, ‘पुष्पा 2’ और ‘एनिमल’ का रनटाइम

इसमें ‘धुरंधर’, ‘पुष्पा 2’ और ‘एनिमल’ जैसी तीन घंटे से ज्यादा लंबी फिल्में शामिल हैं. इन सबमें मजे की बात ये है कि ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं. इसी के साथ अगर ‘धुरंधर’, ‘पुष्पा 2’ और ‘एनिमल’ के रनटाइम की बात करें तो ‘धुरंधर’ का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट है. वहीं, अगर ‘पुष्पा 2’ के रनटाइम की बात करें तो इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 21 मिनट है. इसके अलावा ‘एनिमल’ का रनटाइम 3 घंटे 21 मिनट है. सेंसर से पास होने के बाद फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का रनटाइम भी साफ हो जाएगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif-Vicky Kaushal ने रिवील किया बेटे का नाम, क्या है मीनिंग? देखें पहली झलक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola