IND vs NZ: 2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड? शेड्यूल और मैच टाइमिंग पर भी एक नजर

Team India Full ODI Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया दो कप्तानों के साथ उतरेगी. शुरुआती तीन मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड अलग है और अंतिम दो मुकाबलों में टीम अलग है. आइए टीम इंडिया के स्क्वाड, शेड्यूल और मैच टाइमिंग पर एक नजर डालते हैं.

rohit sharma virat kohli

Team India Full ODI Squad: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं. टीम इंडिया ने T20I सीरीज पर कब्जा किया और अब वनडे सीरीज में भी वह कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेगी. वनडे सीरीज के जरिए रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर वापसी करेंगे. टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज की तैयारी करनी है, जिस वजह से उन्होंने दो अलग-अलग टीमों का ऐलान किया है. पहले तीन मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड अलग होगा और अंतिम दो मैचों के लिए अलग रहेगा.

विज्ञापन

वनडे सीरीज में कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?

शुभमन गिल शुरुआती तीन वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. इसके बाद वह टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए रवाना हो जाएंगे. उनकी गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर अंतिम दो वनडे मैचों में भारत की कमान संभालेंगे. भारतीय टीम कुछ इस प्रकार है:

विज्ञापन

पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI मैच के लिए), आकिब नबी. 

चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), यश ठाकुर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव.

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 4 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (ईडन पार्क, ऑकलैंड) [सुबह 7:30 बजे]
  • दूसरा वनडे: 7 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (स्काई स्टेडियम, वेलिंगटन) [सुबह 7:30 बजे]
  • तीसरा वनडे: 10 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (सेडन पार्क, हैमिलटन) [सुबह 7:30 बजे]
  • चौथा वनडे: 13 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई) [सुबह 7:30 बजे]
  • पांचवां वनडे: 15 नवंबर 2026 – भारत vs न्यूजीलैंड (बे ओवल, माउंट माउंगानुई) [सुबह 7:30 बजे]

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: फ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें पहले वनडे की LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ