---विज्ञापन---

बॉलीवुड

अनिल कपूर ही नहीं, 90s के ये 5 एक्टर्स भी 60 से ज्यादा की उम्र में एक्शन कर जीत रहे फैंस का दिल

90s Actors Doing Action Onscreen: हिंदी सिनेमा जगत के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं, जो 90 के दशक के स्टार्स रहे हैं और आज भी 60 साल की ज्यादा की उम्र में एक्शन करके फैंस का दिल जीत रहे हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड के पांच सितारों के नाम शामिल हैं. चलिए बताते हैं उनके बारे में.

Author
Edited By : Rahul Yadav Updated: Mar 6, 2026 14:42
90s Actors Doing Action Onscreen
5 एक्टर्स, जो 60 से ज्यादा की उम्र में एक्शन कर जीत रहे फैंस का दिल (File photo)

90s Actors Doing Action Onscreen: बॉलीवुड में एक बार फिर से लग रहा है जैसे 90s का दौर लौट रहा है. स्क्रीन पर वो सितारे फिर से धाक जमाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिनका उस समय जलवा देखने के लिए मिलता था. इसमें कुछ तो रोमांटिक हीरो के तौर पर देखे जाते रहे हैं. ऐसे में आज आपको हिंदी सिनेमा जगत के उन 5 सितारों के बारे में बता रहे हैं, जो 60 साल की उम्र से ज्यादा होने के बाद भी स्क्रीन पर धाक जमाए हुए हैं और एक्शन से फैंस का दिल जीत रहे हैं. देखिए लिस्ट…

अनिल कपूर

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को उनके अभिनय के लिए जाना जाता है. बढ़ती उम्र के साथ ही वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं. ऐसे में इन दिनों वह ‘सूबेदार’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं, जिसे प्राइम वीडियो से रिलीज किया गया. अनिल को इसमें रिटायर्ड सूबेदार के रोल में देखा गया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Trailer: कब और कितने बजे रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर? रणवीर सिंह ने दिया अपडेट

संजय दत्त

संजय दत्त जहां 90s में हीरो के तौर पर जाने जाते रहे हैं और रोमांटिक हीरो जाने जाते थे. वहीं, अब संजय दत्त बतौर विलेन छा गए हैं. वह ‘केजीएफ’ जैसी फिल्मों में विलेन बनकर एक्शन करते दिखे. ‘धुरंधर’ में भी एक्टर को चौधरी असलम के रोल में दिखाया गया था और इसमें लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था.

---विज्ञापन---

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ भी बतौर विलेन स्क्रीन पर धाक जमाए हुए हैं, जहां 90s में वह रोमांस करते दिखते थे वहीं, अब वह वह 60 से ज्यादा की उम्र में विलेन बनकर स्क्रीन पर छाए हुए हैं और शानदार एक्शन सीन कर रहे हैं. उन्हें आखिरी बार ‘बेबी जॉन’ में देखा गया था. इसके साथ ही एक्टर को रजनीकांत की ‘जेलर’ में भी देखा गया था.

यह भी पढ़ें: 3 किलो सोना, 5 स्टार होटल…., विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने की शाही शादी, खर्च हुए करोड़ों?

सनी देओल

सनी देओल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में देखा गया था. इसमें अभिनेता आर्मी अफसर के रोल में नजर आए थे और 28 साल बाद स्क्रीन पर उनका वही पुराना ‘बॉर्डर’ वाला अंदाज देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म भी किया था.

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन की उम्र 80 से ज्यादा है और वह आज भी स्क्रीन पर एक्टिव हैं. उन्हें ‘कल्कि’ जैसी फिल्मों के जरिए आज भी एक्शन करते हुए देखा गया था. इस फिल्म को 2024 में रिलीज किया गया था और एक्टर ने इस फिल्म में अश्वत्थामा का रोल प्ले किया था. फैंस को इस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है.

यह भी पढ़ें: पत्नी से बेवफाई के आरोपों के बीच तृषा कृष्णन संग नजर आए थलापति विजय, शादी में पहुंचे साथ, देखिए Video

सुनील शेट्टी

इस लिस्ट में सुनील शेट्टी का नाम भी शामिल है. उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘केसरी वीर’ में देखा गया था. इसमें एक्टर को 64 साल की उम्र में एक्शन करते हुए देखा गया था. वह अब कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आने वाले हैं.

First published on: Mar 06, 2026 02:42 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.