3 किलो सोना, 5 स्टार होटल…., विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने की शाही शादी, खर्च हुए करोड़ों?

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी काफी चर्चा में थी. कपल ने 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में रॉयल वेडिंग की. ऐसे में अब रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि विजय-रश्मिका की वेडिंग में करोड़ों रुपये खर्च हुए.

Rashmika Mandanna, Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda royal wedding

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने की शाही शादी, खर्च हुए करोड़ों? (Photo- Rashmika Mandanna/Insta)

साउथ सिनेमा का पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में था. फैंस को भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था. कपल ने 26 फरवरी, 2026 को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की. उनकी रॉयल वेडिंग काफी चर्चा में थी. उदयपुर के लग्जूरियस होटल में उनकी ग्रैंड वेडिंग हुई. कपल ने उदयपुर की 5 स्टार प्रॉपर्टी ITC Mementos को रॉयल वेडिंग के लिए चुना था. सारे फंक्शन वहीं हुए.

विज्ञापन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद हैदराबाद में रिसेप्शन दिया. उन्होंने स्टार स्टडेड वेडिंग रिसेप्शन दिया. 4 मार्च को ये फंक्शन हुआ. ऐसे में अब रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि कपल ने अपनी रॉयल वेडिंग के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर किए.

विज्ञापन

विजय-रश्मिका की शादी में करोड़ों हुए खर्च

इसके साथ ही, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि कपल ने अपने वेडिंग फंक्शन और रिसेप्शन पर करोड़ों रुपये खर्च किए. रिपोर्ट्स् की मानें तो रॉयल वाइब देने के लिए कपल ने 3 किलो गोल्ड जूलरी पहनी थी. बताया जा रहा है कि इसमें 2 किलो गोल्ड जूलरी रश्मिका और 1 किलो की जूलरी विजय ने पहनी थी.

विज्ञापन

ठुकराई 60 करोड़ की ओटीटी डील

123 तेलुगु में छपी रिपोर्ट के अनुसार, कपल की शादी का कुल खर्च 12 करोड़ बताया जा रहा है. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि इनकी शादी का बजट 20 करोड़ रुपये था. इतना ही नहीं, विजय और रश्मिका ने अपनी शादी के डिजिटल राइट्स ओटीटी पर बेचने से मना कर दिया था. जबकि उन्हें इसके लिए 60 करोड़ रुपये ऑफर हुए थे. लेकिन इसे उन्होंने मना कर दिया था. हालांकि, शादी के बजट को लेकर कपल की ओर से कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन इसे साउथ की सबसे महंगी शादियों में से एक माना जा रहा है.

विज्ञापन

ये हैं साउथ की महंगी शादियां

गौरतलब है कि विजय-रश्मिका की कोई साउथ की पहली महंगी शादी नहीं है. इसके पहले भी कई एक्टर्स ने रॉयल वेडिंग की थी. इसमें जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन, राम चरण, वरुण तेज और नयनतारा जैसे सेलेब्स ने महंगी शादियां की. इनकी रॉयल वेडिंग काफी चर्चा में थी. वहीं. नागा चैतन्य और सामंथा की जोड़ी ने सबसे महंगी शादी की थी. दोनों ने गोवा में शादी की थी. हालांकि, इनका रिश्ता चार साल में ही टूट गया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ