Pushpa2:साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa2) को लेकर लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में खबर आई थी कि एक्टर अल्लू अर्जुन की तबियत ठीक नहीं चल रही है, जिस वजह से शूटिंग रोक दी गई थी। वहीं आज 1 जनवरी 2024 में नए साल के पहले दिन ट्विटर पर #2024RulePushpaKa ट्रेंड कर रहा है, आखिर ये सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड हो रहा है? इसको लेकर जानकारी सामने आई है। दरअसल पुष्पा के फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में देखा जा सकता है फिल्म मेकर्स ने फैंस को नए साल की बधाई दी है और एक हाथ की फोटो पोस्ट की है, जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। ये हाथ पुष्पा का है और उनकी उंगलियों में अंगूठी दिखाई दे रही है और कलाई पर उन्होंने भारी गहना पहना हुआ है।
क्यों हो रहा है ट्रेंड?
वहीं इसके साथ ही फिल्म मेकर्स ने फिल्म से संबंधित कुछ लाइन्स भी लिखी हैं। उन्होंने लिखा है, ‘पुष्पा राज इस साल दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए वापस आ रहा है।’ बाद में मेकर्स ने फैंस को नए साल की बधाई भी दी है, और शुभकामनाएं देते हुए कहा है, आप सभी के लिए ये साल बहुत अच्छा हो और आपको वो सब मिले, जिसकी आप कामना करते हैं। इसे आगे हैशटेग के साथ लिखा है #Pushpa2TheRule। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट 15 अगस्त को भी कन्फर्म किया है।
ये भी पढ़ें-New Year पर इन गानों से बढ़ेगा एंटरटेन का लेवल
पहले पार्ट की भी जमकर हुई थी तारीफ
फिल्म का प्रोडक्शन माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले यालामंचिली रविशंकर और नवीन येरनेनी की तरफ से किया गया है। पुष्पा 2 में अल्लू अर्जून के अलावा, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, सुनील, प्रकाश राज, जगपति बाबू और अन्य लीड रोल में नजर आएंगे। 17 दिसंबर साल 2021 में इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ था, फैंस को फिल्म में रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की केमिस्ट्री बेहद पसंद आई थी। फिल्म को डायरेक्ट सुकुमार ने किया है।
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
7 mins agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
19 mins agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
1 hr agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
11 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoBox Office Collection: The Vvaan के सामने फीकी पड़ी 'हनुमान अंश'! कमाई में आई गिरावट; जानें अब तक का कलेक्शन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines