Holi 2026: हर साल बड़े त्योहारों पर किसी ना किसी बड़ी फिल्म को रिलीज किया जाता है. फैंस के लिए भी बड़े त्योहार किसी ट्रीट से कम नहीं होते हैं. इसलिए सिने लवर्स हर बड़े त्योहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं. होली के त्योहार से भी फैंस को बड़ी उम्मीदें होती हैं, लेकिन इस बार होली का त्योहार खाली जा रहा है. इतना ही नहीं बल्कि इस साल 15 सालों का रिकॉर्ड भी टूटने वाला है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर इस बार ऐसा क्या हुआ? तो आइए जानते हैं…
15 सालों में ऐसा पहली बार
दरअसल, इस साल होली पर कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. 15 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है कि होली पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं की जा रही है. हालांकि, होली के कुछ दिन बाद ही ईद है. ईद के मौके पर दो बड़ी फिल्में रिलीज की जा रही हैं, जिनकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
‘धुरंधर’ और ‘टॉक्सिक’
होली पर किसी बड़ी फिल्म का ना आना कुछ लोगों को खटक भी रहा है. इसलिए कई लोगों का कहना है कि इस बार होली पर फिल्म रिलीज ना होने की वजह ये है कि ईद पर दो बड़ी फिल्में ‘धुरंधर’ और ‘टॉक्सिक’ रिलीज होने वाली हैं. बता दें कि साल 2011 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बड़े पर्दे पर होली के मौके पर कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हो रही है.
थिएटर में कई फिल्में
इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि थिएटर्स अपना खर्च भी नहीं निकाल पा रहे हैं. गौरतलब है कि इन दिनों सिनेमाघरों में ‘द केरल स्टोरी 2’ अपना जलवा दिखा रही है. हालांकि, ये फिल्म उम्मीद के हिसाब से परफॉर्म नहीं कर पाई. इसके अलावा शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का भी बुरा हाल नजर आया और फिल्म ‘अस्सी’ भी लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई.
‘धुरंधर’ और ‘टॉक्सिक’ की होगी टक्कर
इस साल होली नहीं बल्कि ईद के मौके पर सिनेमाघरों में महाटकराव देखने को मिलेगा. जी हां, 19 मार्च यानी ईद के मौके पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ को रिलीज किया जाएगा. दोनों ही बड़ी फिल्में हैं और दोनों की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों फिल्मों की रिलीज के पास बाकी सभी फिल्मों ने अपनी रिलीज को पीछे हटा दिया है.
यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay के रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट से क्यों हटाने पड़े नाम? आएंगे सिर्फ VIP मेहमान
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
8 hrs agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
10 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
13 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
16 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?
1 day ago'डटकर सामना किया...', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम
1 day ago'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814
2 days ago1969 का विवादित सीन, एक्टर की हरकत से रो पड़ी एक्ट्रेस; 10 साल अटकी फिल्म
2 days ago23 साल में बनी ‘लव एंड गॉड’, रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की मौत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines