Saif Ali Khan के घर से मिली तलवार, पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

Saif Ali Khan Knife Case Updates: सैफ अली खान पर बुधवार रात चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद अब इस मामले में नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं।

Saif Ali Khan Knife Case Updates

Saif Ali Khan Knife Case Updates

विज्ञापन

Saif Ali Khan Knife Case Updates: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले मामले में अब नए-नए अपडेट्स निकलकर सामने आ रहे हैं। अब सैफ पर हमला करने वाला शख्स कथित तौर पर रेलवे स्टेशन पर नजर आया है, वहीं पुलिस को सैफ के घर से एक तलवार भी मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने कुल 35 टीमें इस मामले में बनाई हैं जो इसकी जांच कर रही हैं। अब तक कई लोगों के इस पर बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

रेलवे स्टेशन पर नजर आया शख्स

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। हालांकि पुलिस आरोपी को पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान हो गई है।

विज्ञापन

इस मामले से जुड़ी एक और जानकारी सामने आ रही है कि सैफ पर हमला करने वाला शख्स रेलवे स्टेशन पर नजर आया है। हालांकि पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है। अब तक इस जांच में कई खुलासे हो चुके हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए कुल 35 टीमें बनाई गई हैं, जिनमें से 15 टीमें मुंबई क्राइम ब्रांच की हैं और 20 टीमें स्थानीय पुलिस ने बनाई हैं।

सैफ के घर से मिली पुश्तैनी तलवार

इसके अलावा सैफ अली खान के घर से एक पुरानी तलवार भी बरामद की गई है, जो उनके परिवार की बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये तलवार पुरानी और पुश्तैनी लगती है, लेकिन इसके बारे में फिलहाल कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। पुलिस इस मामले में हमलावर की पहचान और संदिग्धों की तलाश के लिए अपने मुखबिर नेटवर्क और तकनीकी सहारा भी ले रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी

सीसीटीवी फुटेज में हमलावर लकड़ी की छड़ी और लंबा हेक्सा ब्लेड लिए हुए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनका चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। आरोपी ने ब्राउन कलर की कॉलर वाली टी-शर्ट और लाल गमछा पहना हुआ था। पुलिस का मानना है कि हमलावर ने सैफ के घर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले थे। गुरुवार को सैफ की नैनी से भी पूछताछ की गई थी, जिसने बताया कि हमलावर ने उन्हें बंधक बना कर 1 करोड़ रुपये की मांग की थी। पुलिस ने घर के सभी कर्मचारियों, बिल्डिंग के गार्ड और अन्य लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

सैफ पर हमले के बाद करीना का पोस्ट 

सैफ पर हमले के बाद करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ‘हमारे परिवार के लिए यह एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण दिन रहा है। हम अभी भी इस घटना को समझने की कोशिश कर रहे हैं कि ये कैसे हुआ। इस कठिन समय में मैं मीडिया और पापाराजी से निवेदन करती हूं कि वो अफवाहें न फैलाएं और न ही ऐसी किसी खबर को कवर करें जो सही न हो। हमें अपनी सुरक्षा को लेकर आपकी चिंता का धन्यवाद है, लेकिन मैं आपसे विनम्र अनुरोध करती हूं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें थोड़ा स्पेस दें।’

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ