Sonam Khan In Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस OTT 3 की जब से अनाउंसमेंट हुई है, शो को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। पहले खबर आई कि इस बार शो सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। अब खबर है कि बिग बॉस OTT 3 में एक्ट्रेस सोनम खान एंट्री लेने वाली हैं। इस शो के जरिए सोनम करीब 30 साल बाद इंडस्ट्री में कमबैक करेंगी। हालांकि इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है। दरअसल, बिग बॉस OTT 3 के लिए मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट्स के नाम अनाउंस नहीं किए हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं सोनम खान?
एक फिल्म से बन गईं स्टार
अगर आप 80 के दशक की फिल्मों के शौकीन रहे हैं तो पहचान गए होंगे कि सोनम खान कौन हैं? फिल्म ‘त्रिदेव’ से रातों-रात पॉपुलर हो चुकीं सोनम खान बेहतरीन एक्ट्रेस हुआ करती थीं। उनका गाना ‘तिरछी टोपी वाले’ काफी फेमस हुआ था। ये फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी। इसके बाद सोनम ने कई फिल्मों में काम किया। आलम ये था कि उनके पास प्रोजेक्ट्स की कमी नहीं थी।
यह भी पढ़ें: दूसरे पति के लीगल नोटिस से घबराईं Dalljiet Kaur, पहुंची ससुराल, क्या बच पाएगी शादी?
करियर के पीक पर छोड़ी इंडस्ट्री
सोनम खान का बॉलीवुड इंडस्ट्री में करियर चल गया था। उनका करियर पीक पर था कि 1991 में उन्होंने फिल्म ‘त्रिदेव’ के डायरेक्टर राजीव राय से शादी रचा ली। उन्हें आखिरी बार साल 1994 में फिल्म ‘इंसानियत’ में देखा गया था। शादी के बाद सोनम ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री छोड़ी बल्कि वो देश छोड़कर विदेश में बस गईं। हालांकि उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। शादी के 15 साल बाद साल 2016 में सोनम कपूर ने राजीव राय से तलाक ले लिया।
इंडस्ट्री में करना चाहती हैं कमबैक
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम खान अब इंडस्ट्री में कमबैक करने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच खबर है कि एक्ट्रेस अनिल कपूर के नए शो बिग बॉस OTT 3 में कंटेस्टेंट बनकर इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। उनके फैंस को जब से इस गुड न्यूज का पता चला है तो वो सोनम खान के कमबैक को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हालांकि एक्ट्रेस की ओर से इन खबरों पर कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines