दूसरे पति के लीगल नोटिस से घबराईं Dalljiet Kaur, पहुंची ससुराल, क्या बच पाएगी शादी?

Dalljiet Kaur Reached Kenya: एक्ट्रेस दलजीत कौर कुछ महीने पहले अपने दूसरे पति निखिल पटेल से अलग होकर इंडिया लौट आई थीं। इसके बाद से दोनों में कोल्ड वॉर चल रहा है। अब दलजीत दोबारा केन्या पहुंच गई हैं।

Dalljiet and Nikhil

Dalljiet Kaur And Nikhil Patel.

विज्ञापन

Dalljiet Kaur Reached Kenya: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की दूसरी शादी टूटने की कगार पर है। इस बीच खबर है कि वो अपने NRI पति के पास वापस लौट गई हैं। क्या एक्ट्रेस अपनी दूसरी शादी को बचाने के लिए केन्या गई हैं? जाहिर है कि दलजीत अपनी उथल-पुथल से भरी दूसरी शादी को लेकर कई दिनों से चर्चा में हैं। उन्होंने पिछले साल 2023 में NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी रचाई थी। शादी के तुरंत बाद ही दलजीत अपने दूसरे पति के साथ केन्या में शिफ्ट हो गई थीं लेकिन शादी के महज 8 महीने बाद ही एक्ट्रेस अपने दूसरे पति से अलग हो गईं। आलम ये है कि अब दलजीत और निखिल अलग हो चुके हैं लेकिन अब एक्ट्रेस फिर केन्या पहुंच गई हैं।

एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ दिया हिंट

आपको बता दें कि दलजीत कौर केन्या पहुंची हैं, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि इसका हिंट खुद एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा पोस्ट में दे डाला है। दलजीत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें अपनी गर्ल गैंग के साथ देखा जा सकता है। एक्ट्रेस की ये तस्वीर किसी रेस्टोरेंट की लग रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दलजीत कौर ने कैप्शन दिया, ‘जब आप अपने गर्ल स्क्वाड से मिलते हैं।’ हैरानी की बात ये है कि तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लोकेशन भी शेयर की है जिसमें लिखा है, ‘नैरोबी, केन्या’।

विज्ञापन

क्या दूसरी शादी बचाने की कोशिश?

जैसे ही यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो चर्चा होनी शुरू हो गई कि शायद दलजीत कौर अपने दूसरे पति निखिल पटेल के पास लौट गई हैं। कुछ लोगों के मन में यह सवाल भी उठ रहे हैं कि शायद एक्ट्रेस अपनी दूसरी शादी को बचाने की कोशिश में लगी हुई हैं। खैर ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी का क्या अंजाम होता है?

विज्ञापन

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दलजीत कौर ने पति निखिल पटेल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। वहीं निखिल ने इन आरोपों को गलत बताया था। निखिल ने कहा था कि उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई है और ये शादी रजिस्टर्ड नहीं हुई है। इसके अलावा निखिल ने दलजीत कौर को नोटिस भेजते हुए कहा था कि वो केन्या से अपना सारा सामान लेकर चली जाएं। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वो सामान को दान कर देंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ