Bigg Boss OTT 3 Kritika Malik Gets Emotional: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में आखिर के कुछ दिन रह गए हैं, ऐसे में कंटेस्टेंट्स अब खुलकर एक दूसरे के बारे में बात कर रहे हैं। हाल ही में कंटेस्टेंट्स के इमोशन्स एक बार फिर जाहिर हुए जब घर के अंदर बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी पहुंचे। मुनव्वर फारुकी ने सभी कंटेस्टेंट्स से दिल की बात की। इस दौरान कंटेस्टेट्ंस भी अपने इमोशन्स बयां करते हुए नजर आए। इसी बीच अरमान मलिक, कृतिका मलिक से भी मुनव्वर ने बात की। दोनों पर मुनव्वर ने खूब वार किया। अपनी कहानी बताते हुए कृतिका बहुत की इमोशनल हो गईं। वो मुनव्वर से बात करते-करते रोने लगीं। कृतिका ने अपने अरमान और पायल के रिश्ते पर खुलकर बात की। क्या कुछ कहा कृतिका ने जानिए इस रिपोर्ट में।
मुनव्वर से बात करते रोने लगीं कृतिका
कृतिका ने मुनव्वर से अपनी जिंदगी के बारे में बताते हुए कहा कि वो मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों से बहुत परेशान है। उनकी तबीयत भी इसलिए खराब हो रही है। पायल को लेकर उन्हें बहुत चिंता हो रही है कि वो ठीक है या नहीं। साथ ही कृतिका ने कहा कि मैं नहीं चाहती फिर से उस समय को देखना जहां हम तीनों अलग-अलग हो गए थे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृतिका- अरमान पर आरोप
दरअसल हाल ही में घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी जिसमें अरमान मलिक और कृतिका पर जमकर प्रेस द्वारा कई संगीन आरोप लगाए गए थे। इस दौरान कृतिका को कहा गया था कि डायन भी सात घर छोड़कर वार करती है लेकिन आपने तो बेस्ट फ्रेंड के पति को ही चुरा लिया। कृतिका मलिक और अरमान मलिक के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए मीडिया नेपायल का घर तोड़ने और उनकी मजबूरी का फायदा उठाने के आरोप लगाए थे। इन सभी आरोपों को सुनने के बाद कृतिका एक दम टूट गईं और उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर बड़ा खुलासा किया।
कृतिका ने शादी पर किया खुलासा
कृतिका ने प्रेस के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वो आज से नहीं बल्कि पिछले 7 सालों से ये सब आरोप सुन रही हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों के चलते वो एक बार आत्महत्या तक करने वाली थीं। इमोशनल हो चुकीं कृतिका मलिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मैं पायल और अरमान तीनों अलग-अलग हो गए थे। करीब डेढ़ साल तक हमारी कोई बात नहीं हुई थी। वो समय हम तीनों के लिए काफी मुश्किल था। मैं नहीं चाहती कि वो समय फिर से आए।
कृतिका ने कहा कि अरमान से अलग रहने के बाद मुझे समय आया कि मैं उनके बिना नहीं रह सकती। शादी के बाद मैं गिल्ट में चली गई थी। मुझे लगा कि मैंने ये क्या कर दिया है। लेकिन इसके बाद पायल ने कहीं ना कहीं चीजों को एक्सेप्ट किया तो हम सब फिर से साथ आ पाए।
यह भी पढ़ें: कैंसर से हुआ मशहूर एक्ट्रेस का निधन, Netflix की सीरीज में आई थीं नजर
संबंधित खबरें
Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
1 hr agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
2 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
10 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
13 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines