कैंसर से हुआ मशहूर एक्ट्रेस का निधन, Netflix की सीरीज में आई थीं नजर

Erica Ash Death: ‘स्केरी’ मूवी फेम एरिका ऐश का निधन हो गया है। कैंसर जैसी जानलेना बीमारी से लड़ने के बाद एरिका ने हार मान ली और वो दुनिया को 46 साल की उम्र में छोड़कर चली गईं। एरिका की मौत से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है। एक्ट्रेस के चाहने वाले बेहद दुखी हैं। 

Erica Ash Death

Erica Ash Death

Erica Ash Death: कैंसर से एक और मशहूर एक्ट्रेस ने अपनी जान गवा दी है। इस खबर ने सभी को हिला कर रख दिया है। दरअसल दरअसल फेमस हॉलीवुड एक्ट्रेस एरिका ऐश (Erica Ash) की जान चली गई। वो सिर्फ 46 साल की थीं और कैंसर से काफी वक्त से जूझ रही थीं। एरिका कैंसर जैसी जानलेना बीमारी से हारकर दुनिया को अलविदा कह कर चली गईं। स्केरी मूवी फ्रेंचाइजी में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस अब हमारे बीच नहीं रहीं। जैसे ही ये खबर फैंस को पता चली वो इसे बर्दाश्त ही नहीं कर पा रहे। एरिका की मौत से उनका परिवार भी टूट चुका है। उनके सभी चाहने वालों के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

विज्ञापन

एरिका का निधन कब हुआ?

हॉलीवुड की फेमस अदाकारा एरिका ऐश के लाखों चाहने वाले थे। वो एक जानी-मानी एक्ट्रेस थीं जिन्हें अभिनय की दुनिया में खूब पहचान मिली थी। एरिका ऐश पिछले काफी समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से पीड़ित थीं। उनका इलाज चल रहा था लेकिन लड़ते हुए एरिका जिंदगी की जंग हार गईं। रविवार को एरिका ने आखिरी सांस ली। एरिका के यूं अचानक चले जाने से हर कोई काफी दुखी है।

विज्ञापन

एरिका के परिवार ने की मौत की पुष्टि

एरिका के यूं चले जाने से उनका परिवार काफी दुखी है। आपको बता दें अमेरिका की इस एक्ट्रेस को फॉक्स स्केच कॉमेडी शो मैड टीवी और बीईटी रियलिटी स्पूफ रियल हस्बैंड ऑफ हॉलीवुड के लिए जाना जाता था। हॉलीवुड की मीडिया के मुताबिक एरिका के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ‘एरिका एक अद्भुत महिला और टैलेंटेड एंटरटेनर थीं, जिन्होंने अपने काम, कॉमेडी और लाइफ में अपने जज्बे से सभी को इंप्रेस किया। वो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।’ एरिका के जाने के बाद उनकी मां डायना और बहन एड्रिएन अकेली पड़ गई हैं।

विज्ञापन

एरिका ऐश ने किया बेहतरीन काम

काम की बात करें तो एरिका ऐश ने अपने एक्टिंग करियर में कई लाजवाब फिल्में और सीरीज की थीं। अभिनेत्री को ‘रियलिटी स्पूफ’ में केविन हार्ट की प्रेमिका और पूर्व पत्नी ब्रिजेट हार्ट के रोल में काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने ‘शेड्स ऑफ ब्लू’ जैसे बेहतरीन सीरीज में भी काम किया था। एरिका ने इस सीरीज के पहले सीजन में गेस्ट का किरदार निभाया था। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी एरिका छा गई थीं। उन्होंने फेमस सीरीज ‘हैव ए घोस्ट’ में एक्टिंग से लाखो फैंस का दिल जीता था। इतना ही नहीं एरिका साल 2018 में बास्केटबॉल कॉमेडी अंकल ड्रू में काइरी इरविंग और शकील ओ’नील के साथ भी नजर आई थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ