Bigg Boss OTT 3 Contestants Instagram Followers: बिग बॉस ओटीटी 3 तो खत्म हो गया लेकिन कंटेस्टेंट्स का क्रेज अब भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर एक लिस्ट वायरल हो रही है जिसमें कंटेस्टेंट्स के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स का जिक्र किया गया है। ‘बिग बॉस तक’ की तरफ से शेयर की गई इस लिस्ट में बताया गया है कि किस कंटेस्टेंट के कितने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़े हैं। चलिए आपको बताते हैं किसके बिग बॉस में आने से सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बढ़े।
शिवानी के फॉलोअर्स में सबसे ज्यादा इजाफा
बिग बॉस में आने के बाद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फायदा अगर किसी कंटेस्टेंट को मिला है तो वो हैं यूपी के औरैया में रहने वाली शिवानी कुमारी को। शिवानी कुमारी के शो से पहले इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन फॉलोअर्स थे लेकिन एक महीने के बाद जब शिवानी घर से बाहर आईं तो उनके फॉलोअर्स में 1.9 मिलियन का इजाफा यानी उनके सीधा 5.9 मिलियन फॉलोअर्स हो गए।
सना मकबूल रहीं दूसरे नंबर पर
शिवानी कुमारी के बाद सबसे ज्यादा फॉलोअर्स बढ़ने के मामले में शो की विजेता सना मकबूल का नाम आता है। सना मकबूल के बिग बॉस में जाने से पहले सिर्फ 1 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स थे लेकिन शो खत्म होने के बाद सना के 2.5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए। सना को शो में देखने के बाद करीब 1.5 मिलियन लोगों ने फॉलो किया। उनके फैंस में काफी इजाफा देखने को मिला है। सना मकबूल की जीत के बाद काफी लोग खुश भी हैं।
विशाल-लवकेश को भी मिला प्यार
सना-शिवानी के अलावा इस मामले में तीसरे नंबर पर विशाल पांडे रहे। विशाल के भी फॉलोअर्स में 1.2 मिलियन का इजाफा देखने को मिला। उनके शो से पहले 9 मिलियन फॉलोअर्स थे जबकि अब उनके 10.2 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। वहीं उन्हीं के दोस्त लवकेश कटारिया के शो से पहले 1.8 मिलियन फॉलोअर्स थे। शो के बाद अब लवकेश के 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। लवकेश की ही तरह नैजी के फॉलोअर्स में भी 1.1 मिलियन का इजाफा हुआ है।
अरमान के भी 1 मिलियन फॉलोअर्स बढ़े
अरमान मलिक के शो से पहले 3.7 मिलियन फॉलोअर्स थे जो अब बढ़कर 4.7 मिलियन हो गए हैं। वहीं नीरज गोयत, पायल मलिक और कृतिका मलिक के लगभग सेम नंबर ऑफ फॉलोअर्स बढ़े हैं। इस लिस्ट में अगर सबसे निचले पायदान की बात करें तो वो रहे दीपक चौरसिया जिनके फॉलोअर्स पहले 2, 91,000 थे जो अब 3,48,000 हो गए हैं यानी सिर्फ 57 हजार फॉलोअर्स का इजाफा।