Bigg Boss OTT 3 से बाहर आते ही होगा Payal के साथ तलाक? Armaan Malik ने दिया शॉकिंग जवाब

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में अब 2 अगस्त को ग्रैंड फिनाले है जहां शो का विनर हमें मिल जाएगा। ऐसे में घर में कंटेस्टेंट्स अब बस 3-4 दिन के लिए ही बचे हैं। बीते दिन शो में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जहां घरवालों से एक के बाद एक कई सवाल पूछे गए। अरमान मलिक पर तो प्रेस ने सवालों की झड़ी ही लगा दी। क्या कुछ कहा अरमान ने देखिए इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss OTT 3 Armaan Reacts to Media's Divorce Questions About Payal Malik

Bigg Boss OTT 3 Armaan Reacts to Media's Divorce Questions About Payal Malik

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Armaan Reacts to Media’s Divorce Questions About Payal Malik: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अब फिनाले वीक चल रहा है। शो को अब 1 हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है। ऐसे में अब कंटेस्टेंट्स से घर में मीडिया ने जाकर तीखे सवाल पूछे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरमान मलिक से उनकी और कृतिका मलिक की हिपोक्रेसी को लेकर मीडिया ने काफी सवाल किए। अरमान मलिक ने इस दौरान कई सवालों का जवाब दिया। उन्होंने अपने और कृतिका के रिश्ते पर उठे सवालों का जवाब तो दिया ही साथ ही पायल मलिक के बाहर आने के बाद तलाक की खबरों पर भी रिएक्ट  किया। अरमान और कृतिका पहले तो दोनों ही पायल मलिक से जुड़े सवाल पर हैरान रह गए। अरमान मलिक से जब पायल मलिक के तलाक वाले बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने क्या कहा इस रिपोर्ट में जानिए।

अरमान मलिक ने पायल से तलाक पर किया रिएक्ट

रिपोर्टर ने जब अरमान मलिक से पूछा कि पायल मलिक बाहर आकर कह रही है कि वो तो आपसे तलाक लेंगी इस पर आप क्या कहेंगे। अरमान मलिक ये सवाल सुनकर पहले तो थोड़े हैरान हो गए। रिपोर्टर ने पूछा पायल के इस बयान में सच्चाई है या फिर वो ऐसा अटेंशन के लिए कर रही हैं। अरमान मलिक ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वो हम बाहर आकर देखेंगे कि इसका क्या करना है। मैं इस सवाल के जवाब में इतना कह सकता हूं कि अगर भगवान भी ऊपर से आ जाएं तो भी हम तीनों को कोई अलग नहीं कर सकता है। मेरे कृतिका और पायल के बीच की आपसी समझदारी ही इतनी है कि हम कभी अलग नहीं हो सकते। इतना तो मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं। अरमान की इन बातों को सुनने के बाद रिपोर्टर ने फिर सवाल किया कि क्या आप यूथ को एक अच्छा मैसेज दे रहे हैं।

विज्ञापन

अरमान मलिक सवाल से हुए हक्का-बक्का

अरमान मलिक ने यूथ को मैसेज देने पर कहा कि मुझे लगता है कि अगर मैं शो में गलत मैसेज दे रहा हूं तो कोई ऐसे ही तो शो में मुझे बुलाएगा नहीं। अगर मैं शो में आया हूं तो कहीं ना कहीं यूथ ये भी तो देखेगी कि ऐसा कहीं ना कहीं हर परिवार में ही देखने को मिलता है। किसी घर में आपको मेरे जैसा गुस्सा, सना मकबूल जैसा घमंड, प्यार मोहब्बत देखने को मिलेगी तो मुझे नहीं लगता कि हम गलत मैसेज दे रहे हैं।

अरमान-कृतिका के रिश्ते पर उठे सवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरमान मलिक और कृतिका मलिक से एक के बाद कई सवाल दागे गए। दोनों के रिश्ते पर भी सवाल उठे। कृतिका को बोला गया कि डायन भी सात घर छोड़कर वार करती है, आप ने तो अपनी बहन जैसी दोस्त को ही नहीं छोड़ा। वहीं अरमान पर भी आरोप लगा कि दूसरी लड़कियों पर बोलने का हक तो आपको है ही नहीं, आप तो नैतिकता का पाठ ना ही पढ़ाइए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ