Bigg Boss OTT 3: सना तो रिश्ते के सवाल पर शरमाई, नैजी भड़के क्यों? पत्रकार से की बदतमीजी

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में अब आखिरी हफ्ता रह गया है। घर में फिलहाल 7 कंटेस्टेंट्स देखने को मिल रहे हैं। 2 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले देखने को मिलेगा जहां इस सीजन के विनर का खुलासा हो जाएगा। इसी बीच शो में बीते दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस देखने को मिली। रिपोर्ट्स के सवालों का जवाब घरवालों ने दिया। इस दौरान नैजी थोड़ा नाराज हो गए। क्या है पूरा मामला इस रिपोर्ट में देखिए।

Bigg Boss OTT 3 Naezy Gets Into Ugly Spat With Media

Bigg Boss OTT 3 Naezy Gets Into Ugly Spat With Media

विज्ञापन

Bigg Boss OTT 3 Naezy Gets Into Ugly Spat With Media: बिग बॉस ओटीटी 3 अब अपने फाइनल वीक में आ चुका है, अब 2 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले होना है। ऐसे में कंटेस्टेंट्स भी अब जमकर अपनी खेलते हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिन शो में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स से जमकर सवाल पूछे गए। प्रेस ने एक के बाद एक सवालों का पिटारे से घरवालों पर वार किया। रणवीर शौरी, सना मकबूल, नैजी और अरमान मलिक से इसी बीच मीडिया ने काफी सवाल पूछे। इसी दौरान जब नैजी से सना मकबूल और उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो नैजी का रिएक्शन थोड़ा अजीब देखने को मिला। ऐसा लगा जैसे नैजी अपने और सना मकबूल के नाम पर भड़क गए हैं। नैजी को इतना गुस्सा आ गया कि बाकी कंटेस्टेंट्स भी बहुत हैरान रह गए। क्या हुआ पूरा मामला इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

रिपोर्टर के सवाल पर नेजी को आया गुस्सा 

नैजी से एक रिपोर्टर ने सवाल किया कि सना मकबूल के साथ अपने प्यार भरे रिश्ते पर आप क्या कहेंगे। इस पर नैजी ने कहा कि भाई आप अब ज्यादा ही फ्री हो रहा है तू। इस तरीके से पूछा गया सवाल नैजी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया उन्होंने तुरंत रिपोर्टर पर बैकफायर कर दिया। नैजी ने कहा कुछ भी क्या बोल रहा है? ज्यादा फ्री मत हो… समझा। वहीं रिपोर्टर कहते हैं कि आपको अगर जवाब नहीं देना है तो आप बोल दीजिए कि मैं नहीं जवाब देना चाहता इस पर लेकिन आप मुझसे इस तरीके से बात नहीं कर सकते। नैजी को रिपोर्टर ने कहा मुझे ऐसे धमकी नहीं दे सकते, तो नैजी कहते हैं कि तो तू क्या बोल रहा है मुझे?

Advertisment

बाकी कंटेस्टेंट्स भी हो गए हैरान

इस बर्ताव के बाद हालांकि बाद में नैजी ने प्रेस से ही कहा कि मैं भी इस तरीके से रिएक्ट नहीं करता लेकिन सवाल ही इस तरीके से पूछा गया था तो मेरा ऐसे रिएक्शन निकल गया। नैजी को इस तरीके से भड़कता देख साथ में बैठीं सना मकबूल ने भी कहा कि नैजी आराम से बात करो। वहीं दूसरे कंटेस्टेंट्स भी नैजी को इतने गुस्से में देखकर हैरान रह गए। अरमान ने प्रेस के जाने के बाद नैजी को कहा कि भाई सवाल तो बहुत अजीब ही पूछे जाते हैं लेकिन इस तरह से रिएक्ट करना सही नहीं है। थोड़ा सा आराम से बात करनी चाहिए, जिसपर नेजी भी कहीं ना कहीं एग्री करते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ