Falaq Naaz Hospitalized: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) फेम एक्ट्रेस फलक नाज को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है। एक्ट्रेस इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं और हाल ही में उनकी सर्जरी भी हुई है। अब फलक नाज की अस्पताल से कुछ तस्वीरें भी सामन आई हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को इस हाल में देखकर फैंस को उनकी चिंता हो गई है। आखिर फलक को क्या हुआ है? वो 5 दिन से क्यों एडमिट हैं और उनकी किस चीज की सर्जरी हुई है? अब इन सभी सवालों के जवाब भी मिल गए हैं।
फलक नाज को क्या हुआ?
खुद फलक नाज ने अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने अस्पताल में भर्ती होने का शॉकिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है और रिवील किया कि उन्हें क्या हुआ है? तस्वीरों में तो फलक कैमरे के लिए अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए पोज दे रही हैं और इस हालत में भी मुस्कुरा रही हैं। हालांकि, उनका पोस्ट उनका दर्द बयां कर रहा है। फलक ने अपनी तकलीफें खुलकर बताई हैं और फैंस को आगाह भी किया है। उन्होंने एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।
फलक नाज क्यों हैं अस्पताल में भर्ती?
फलक नाज ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘हेल्थ अपडेट!! पिछले 5 दिन मेरे लिए काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे। सर्जरी के बाद अस्पताल के बिस्तर पर लेटने से मुझे वाकई जिंदा होने की फीलिंग की सराहना हुई है। मैं यहां मौजूद सभी अद्भुत महिलाओं को एड्रेस करना चाहती हूं: हम अक्सर अपने शरीर में दर्द सहते हैं क्योंकि हम ऐसे ही बने हैं। हालांकि, मुझे लगता है कि थोड़ी जानकारी शेयर करना जरूरी है, ताकि आपकी बॉडी जो साइन दे रही है आप उस पर ध्यान दें। हाल ही में मेरी अपेंडिसाइटिस की सर्जरी हुई थी और सर्जरी के बाद मुझे पता चला कि मेरी हालत मामूली नहीं थी। वास्तव में, ये काफी समय से थी।’
फलक नाज ने अस्पताल से लिखा पोस्ट
फलक ने आगे लिखा, ‘मैंने हमेशा दर्द को अनदेखा किया था और मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स और ओव्यूलेशन असुविधा को जिम्मेदार ठहराया था। तो मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज किसी भी तरह का दर्द बर्दाश्त न करें। कम से कम अपना अल्ट्रासाउंड समय पर करवाएं, ताकि आपकी मेरी जैसी हालत न हो। इस एक्सपीरियंस ने मुझे एक सबक सिखाया है और मैंने अब से अपनी हेल्थ को प्राथमिकता देने का वादा किया है। लाइफ बहुत छोटी है। ये आसान जर्नी नहीं है, मैं आपको विश्वास दिलाती हूं। जो लगातार मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं और मझे देखने के लिए पहुंच रहे हैं, उनके लिए मैं अपना आभार जताना चाहती हूं।’
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines