Bigg Boss 19 की रूमर्ड कंटेस्टेंट Arishfa Khan को अस्पताल से मिली छुट्टी, पोस्ट में सुनाई आपबीती

Arishfa Khan Health Update: ‘एक वीर की अरदास…वीरा’ और ‘पापा बाय चांस’ जैसे शोज में नजर आ चुकीं अरिश्फा खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने एक पोस्ट के जरिए अपडेट दिया है।

Arishfa Khan Health Update

अरिश्फा खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Arishfa Khan Health Update: बिग बॉस 19 के लिए सेलेब्स को लगातार अप्रोच किया जा रहा है। इसमें एक नाम एक्ट्रेस और डिजिटल क्रिएटर अरिश्फा खान का भी सामने आ रहा है। हालांकि शो शुरू होने से पहले ही एक्ट्रेस को अस्पताल में एडमिट होना पड़ गया था जिससे उनके फैंस भी परेशान हो गए थे। अच्छी बात ये है कि अब अरिश्फा खान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। इसके साथ ही इलाज के दौरान के अपने दर्द भरे एक्सपीरियंस को भी शेयर किया है।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं एक्ट्रेस

अरिश्फा खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल के बेड से अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो में उन्हें चेहरे पर मास्क लगाए बेड पर आराम करते हुए देखा जा सकता है। फोटो में आईवी लाइन और पट्टियां नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘ये हफ्ता काफी मुश्किल भरा रहा है। 8 इंजेक्शन, अनलिमिटेड बोतलें और मेडिसिन। आप सभी की दुआएं और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। मैं अब घर आ चुकी हूं। पूरी तरह से ठीक नहीं हूं लेकिन ठीक होने की कोशिश कर रही हूं।’

विज्ञापन

हेल्थ पर दे रही थीं लगातार अपडेट

इससे पहले अरिश्फा खान ने अस्पताल से अपनी फोटो शेयर करते हुए बताया था कि उनकी हालत ठीक नहीं है, जिसके चलते उन्हें एडमिट किया गया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई सारी फोटोज शेयर की थीं। उन फोटोज में एक्ट्रेस के हाथ में ड्रिप चढ़ी हुई दिखाई दे रही थी। अरिश्फा खान ने बताया था कि वह अपनी बीमारी से अब तंग आ चुकी हैं। उन्हें बार-बार इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं, जिससे वह परेशान हो चुकी हैं। उनके चेहरे पर मायूसी साफ तौर पर देखी गई थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

क्यों होना पड़ा था अस्पताल में एडमिट?

अरिश्फा खान को क्या बीमारी हुई थी और किस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था, इस बारे में फिलहाल एक्ट्रेस ने कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि उनके मुश्किल वक्त में उनकी मां पूरे वक्त उनके साथ मौजूद रहीं। एक्ट्रेस ने खुद पोस्ट में बताया था कि उनकी हेल्थ का ध्यान रखने के लिए उनकी मां चार रात तक जागती रही थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ