Bigg Boss 19 Latest Update: टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 19’ लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लेकर हर रोज नए-नए अपडेट्स भी आ रहे हैं। शो को लेकर जबरदस्त बज भी बना हुआ है। इस बीच मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा को लेकर चल रहे वोटिंग ट्रेंड पर अपडेट आया है। वोटिंग में दोनों में से कौन आगे चल रहा है? आइए जानते हैं…
मृदुल और शहबाज में कौन आगे?
biggboss.tazakhabar ने इस पर अपडेट देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि सूत्रों के अनुसार, मृदुल और शहबाज के बीच वोटिंग ट्रेंड पर अपडेट ये है कि मृदुल अच्छे वोटों से आगे चल रहे हैं और इस लड़ाई को जीत सकते हैं। हालांकि, शहबाज के लिए भी वोटिंग बुरी नहीं है। मृदुल इस वोटिंग लड़ाई को जीतेंगे लेकिन ऐसा लग रहा है कि दोनों ही शो में एंट्री करेंगे।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
मृदुल और शहबाज दोनों को लेकर ही कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है। वहीं, अब इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि मृदुल भैया टॉप पर हैं। दूसरे यूजर ने कहा कि मैंने तो मृदुल तिवारी को किया है। तीसरे यूजर ने लिखा कि मृदुल तिवारी ही जीताेगा। इस तरह से लोगों ने पोस्ट पर कमेंट्स के जरिए मृदुल तिवारी को सपोर्ट किया है।
बिग बॉस 19 पर आ रहे अपडेट
इसके अलावा अगर बिग बॉस 19 की बात करें, तो हर रोज शो को लेकर नई-नई बातें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि इस सीजन में शो के घर में जेल नहीं होगी। साथ ही शो पांच महीने तक चलेगा। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि सलमान खान सिर्फ तीन महीने तक शो को होस्ट करेंगे और करण जौहर, अनिल कपूर और फराह खान का नाम भी शो के होस्ट के लिए चर्चा में है।
यह भी पढ़ें- Rajesh Khanna की दूसरी शादी का सीक्रेट रिवील, 13 साल बाद खुला राज
संबंधित खबरें
मीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
32 mins agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
1 hr ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
3 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
4 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
13 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
16 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
17 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
18 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
20 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines