Bigg Boss 19 में आने से पहले Ashnoor Kaur ने किससे मांगी सलाह? एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में सुनाया किस्सा

Ashnoor Kaur Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 शुरू हो गया है। घर में अशनूर कौर समेत 16 सदस्यों ने एंट्री की है। वहीं अशनूर का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रही हैं कि बिग बॉस में आने से पहले उन्हें किसने सलाह दी थी?

ashnoor kaur

Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Ashnoor Kaur Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 का बीती रात ग्रैंड प्रीमियर हुआ। शो में टीवी जगत के सितारों से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक ने एंट्री की। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस अशनूर कौर बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं। वहीं वो इस बार बिग बॉस की सबसे यंग कंटेस्टेंट हैं। बीबी हाउस में एंट्री करने के बाद अशनूर का लेटेस्ट इंटरव्यू सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो बता रही हैं कि शो में आने से पहले उन्हें किसने सलाह दी थी। चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के पहले दिन ही मेकर्स ने कर दिया खेला, एक कंटेस्टेंट पर गिरेगी गाज

विज्ञापन

हिना खान ने दी अशनूर को सलाह

वायरल इंटरव्यू में अशनूर कौर बिग बॉस 19 पर अपडेट्स दे रही है। उन्होंने कहा कि घर में कंटेस्टेंट्स मेरी उम्र को लेकर मुझे लाइटली लेने की कोशिश करेंगे लेकिन उस दौरान वो गलत साबित हो जाएंगे, क्योंकि मैं अपनी उम्र से कहीं ज्यादा मैच्योर हूं। अशनूर के साथ काम करने वाली टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान के बारे में भी अशनूर ने बात की।

क्या बोलीं हिना खान?

अशनूर ने हिना के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जब उन्हें पता चला कि मैं बिग बॉस में जा रही हूं तो उन्होंने मुझे कॉल करके मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उन्होंने मुझे सलाह देते हुए कहा कि घर में तुम्हें अपनी रियल पर्सनैलिटी दिखानी है। तुम जैसी हो वैसी ही बनकर रहना। उन्होंने मुझे एकदम से बड़ी बहन की तरह ही सलाह दी।’ अशनूर ने आगे कहा कि हिना ने ये भी कहा कि अगर तुम्हें लगता है कि तुम सही हो और बाकी सब तुम्हें गलत साबित करने में लगे हैं तो अपनी बात पर डटीं रहना।

बिग बॉस 11 में नजर आई थीं हिना

बता दें हिना खान बिग बॉस सीजन 11 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। अपने सीजन में हिना ने क्वीन की तरह खेला था। हालांकि उस सीजन की विनर शिल्पा शिंदे बनी थीं, लेकिन हिना ने ऑडियंस का दिल जीता था। वहीं हिना ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अशनूर के साथ काम कर चुकी हैं और रियल लाइफ में भी दोनों काफी क्लोज हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ