हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bigg Boss 19 में Amaal Malik ने परिवार संग रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, क्रिप्टिक पोस्ट का बताया सच

Bigg Boss 19 Amaal Malik: बिग बॉस 19 में अमाल मलिक ने अपने परिवार संग रिश्तों पर लेकर बड़ा खुलासा किया है। अमाल ने बताया कि अब उनके परिवार के संग उनके रिश्ते कैसे हैं। साथ ही अमाल ने क्रिप्टिक पोस्ट के पीछे का सच भी बताया है।

विज्ञापन

Bigg Boss 19 Amaal Malik: बिग बॉस 19 पहले दिन ही सुर्खियों में छा गया है। शो में नॉमिनेशन टास्क से लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच गहमागहमी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर भी फैंस शो से जुड़ी छोटी-छोटी क्लिप्स शेयर करते नजर आ रहे हैं। वहीं लेटेस्ट एपिसोड में अमाल मलिक काफी एक्टिव नजर आए। सिंगर अमाल मलिक अपने परिवार के रिश्तों पर बात करते भी नजर आए। इसके साथ ही अमाल ने अपनी विवादित पोस्ट के पीछे का भी सच ऑडियंस को बताया। चलिए आपको भी बताते हैं अमाल ने क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में पहले ही हफ्ते नॉमिनेट हुए 7 कंटेस्टेंट्स, Farhana Bhatt बेघर होकर भी सेफ

क्रिप्टिक पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी

अमाल मलिक को लेटेस्ट एपिसोड में जीशान कादरी के साथ बातें करते देखा गया। इस दौरान सिंगर अमाल अपनी फैमिली के रिश्तों पर बात करते नजर आए। अमाल ने अपने पुराने क्रिप्टिक पोस्ट के बारे में चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उस दौरान मेरी मां से मेरी बहस हुई थी। वहीं मेरे दिमाग में पहले से ही बहुत कुछ चीजें चल रही थी। मुझे लग रहा था कि मैं इतने अच्छे गाने बना रहा हूं लेकिन फिर भी पहचान नहीं मिल पा रही है, तो मैं फ्रस्ट्रेट हो गया था और फिर मां के साथ हुई बहस के बाद मैंने पोस्ट शेयर कर लिख दिया था कि मेरे मलिक परिवार से कोई रिश्ता नहीं है। वो पोस्ट इतना वायरल हो गया था कि लोग उस पोस्ट के लिए मेरे भाई अरमान और मेरे पिता डब्बू मलिक को भी रोस्ट करने लगे थे।

विज्ञापन

अमाल ने की अन्नू मलिक की तारीफ

अमाल ने आगे कहा, ‘मुझे बाद में एहसास हुआ कि मैंने काफी गलत कर दिया है, तो मैंने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। वहीं अब मेरी फैमिली ही मेरे लिए सब कुछ है। मेरा भाई अरमान मेरी जान है, मैं कभी भी उससे खुद को कंपेयर ही नहीं कर सकता हूं। उसने कभी भी मुझे ये एहसास नहीं दिलाया है कि वो मुझसे बड़ा स्टार है।’ इसके साथ ही अमाल ने अपने अंकल अन्नू मलिक के बारे में भी बात करते हुए कहा कि अन्नू अंकल से मैंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने अपने पिता के लिए जो कुछ किया है उससे मैं इतना इंस्पायर हुआ कि मैंने अपने करियर में जो भी किया है वो अपने पिता के लिए ही किया। इसके साथ ही अमाल ने अन्नू मलिक की तारीफ करते हुए आगे कहा कि हमारे परिवार की लेगेसी अन्नू मलिक ने आगे बढ़ाई है और उनके बाद मैंने और अरमान ने कायम रखी।

घर के रिश्ते हुए मजबूत

वहीं अमाल के पास बैठे जीशान ने जब पूछा कि अब घर के रिश्ते कैसे हैं? इस पर अमाल ने कहा कि मेरे घर में सब एक-दूसरे पर प्राउड फील करते हैं, भले ही थोड़ी बहुत बहसबाजी होती रहे लेकिन हम सब एक परिवार हैं। अमाल के इन खुलासों से ये तो साबित हो ही गया है कि उनके रिश्ते अपनी फैमिली से अब काफी मजबूत हो गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में हुआ खेला, कंटेस्टेंट्स ने जिस सदस्य को किया बेघर, वो पहुंचा सीक्रेट रूम

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola