Bigg Boss में अशनूर कौर से पहले ये 5 कंटेस्टेंट्स भी कर चुके हिंसा, मेकर्स ने दिखाया था बाहर का रास्ता

Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से अशनूर कौर को घर से बेघर कर दिया गया है. घर में हिंसा करने की वजह से अशनूर को एविक्ट किया गया है. अशनूर से पहले भी बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स को बेघर किया जा चुका है.

bigg boss 19 ashnoor kaur evicted

अशनूर कौर से पहले ये कंटेस्टेंट्स हुए एविक्ट

विज्ञापन

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. शो के लास्ट वीकेंड का वार की शुरुआत में ही बिग बॉस के घर से अशनूर कौर को हिंसा करने के लिए एविक्ट कर दिया गया. अशनूर ने हाल ही में हुए टिकट टू फिनाले टास्क में तान्या मित्तल को लकड़ी के फट्टे से मार दिया था, जिसके बाद सलमान खान ने वीकेंड का वार में आते ही अशनूर को घर से एविक्ट कर दिया. हालांकि ये पहली बार नहीं हुआ है जब बिग बॉस के घर से कंटेस्टेंट्स को हिंसा करने के लिए बाहर निकाला गया है. पहले भी कई कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर निकाला गया है. चलिए आपको उन 5 सदस्यों के बारे में बताते हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं.

Pooja Mishra

एक्ट्रेस पूजा मिश्रा ने ‘बिग बॉस 5’ में खूब सुर्खियां बटोरी थी. अपने रिबेलियस नेचर की वजह से उन्हें ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था. लेकिन पूजा भी घर में हिंसा करने की वजह से बेघर हो गई थीं. पूजा ने सिद्धार्थ भारद्वाज को धक्का मार दिया था, जिसके बाद उन्हें मेकर्स ने हिंसा करने के लिए घर से बेघर कर दिया था.

विज्ञापन

Sunny Arya

‘बिग बॉस 17’ में नजर आए सनी आर्या को भी हिंसा करने के लिए घर से बेघर किया गया था. तहलका भाई के नाम से मशहूर सनी आर्या ने अपने सीजन में अभिषेक कुमार को जोर से धक्का दे दिया था. धक्का देने के साथ-साथ सनी आर्या ने अभिषेक का कॉलर भी पकड़ लिया था. बिग बॉस का अहम रूल तोड़ने के लिए सनी को भी घर से बेघर कर दिया गया था.

Vikas Gupta

‘बिग बॉस 11’ में विकास गुप्ता को मास्टरमाइंड का टैग मिला था. विकास ने इस सीजन में खूब सुर्खियां बटोरी थी. लेकिन विकास ने शो में गुस्से में आकर अर्शी खान को स्विमिंग पूल में धक्का दे दिया था. इस पर एक्शन लेते हुए बिग बॉस ने तुरंत विकास गुप्ता को बाहर का रास्ता दिखा दिया था. विकास का एलिमिनेशन कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ ऑडियंस के लिए भी काफी शॉकिंग था.

विज्ञापन

Kushal Tandon

कुणाल टंडन ‘बिग बॉस 7’ में नजर आए थे. इस सीजन में कुशाल और गौहर के कनेक्शन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. शो के दूसरे कंटेस्टेंट एंडी ने गौहर पर कुछ कमेंट्स की थी जो कुशाल को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया था और कुशाल ने गुस्से में एंडी का कॉलर पकड़ लिया था और बाद में ये लड़ाई शारीरिक हिंसा में बदल गई थी. इसके लिए कुशाल को भी घर से बेघर कर दिया गया था.

विज्ञापन

Madhurima Tuli

‘बिग बॉस 13’ में एक्ट्रेस मधुरिमा तुली ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री की थी. मधुरिमा के एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह भी इसी शो में थे. एक लड़ाई के दौरान मधुरिमा ने विशाल को तवे से मारा था. इसे देखकर कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए थे. इस हिंसा के बाद से ही मधुरिमा को घर से एविक्ट कर दिया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ