Bigg Boss 19 के ये 5 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा इरिटेटिंग, एक का तो कॉमेडी स्टाइल बना सिरदर्द!

Bigg Boss 19 के 5 कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो बेहद इरिटेटिंग लग रहे हैं. इनमें से कुछ बिन फालतू में लड़ते दिखाई दे रहे हैं तो कुछ के जोक्स सुनकर सिरदर्द हो रहा है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सदस्यों का नाम शामिल है?

bigg boss 19, nehal chudasama, shehbaz badesha

'बिग बॉस 19' में 5 कंटेस्टेंट् ऑडियंस को कर रहे इरिटेट

विज्ञापन

Bigg Boss 19 Most 5 Irritating Contestants: ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. जहां कभी हलवे को लेकर झगड़ा होता है तो कभी कैप्टेंसी को लेकर बवाल मचता दिखाई देता है. घर के 5 कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो गेम तो खेल रहे हैं लेकिन वो काफी इरिटेटिंग लग रहे हैं. एक सदस्य का तो कॉमेडी स्टाइल ही ऑडिंयस को इरिटेट कर रहा है. हालांकि अपनी इन हरकतों से ही ये गेम में टिके हुए भी हैं. आज हम इन्हीं कंटेस्टेंट्स के बारे में जानने वाले हैं जो काफी इरिटेटिंग लग रहे हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन सदस्यों का नाम शामिल है?

Nehal Chudasama

नेहल चुडासमा जब से सीक्रेट रूम से वापस आई हैं तभी से वो दर्शकों को काफी इरिटेटिंग लग रही हैं. नेहल बिना वजह के मुद्दे घर में उठा रही हैं और उन्हीं मुद्दों पर घर में लड़ भी रही हैं. हाल ही में बसीर अली के साथ नेहल ने हलवे के ऊपर लड़ाई की. इसके साथ ही नेहल अपने ही दोस्तों को गलत बताकर उनसे ही लड़ रही हैं. नेहल भी इरिटेटिंग सदस्यों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं.

विज्ञापन

Tanya Mittal

घर में तान्या मित्तल का पूरा गेम उनके लाइफस्टाइल से ही जुड़ा दिख रहा है. तान्या जो लग्जरी लाइफ बाहर जी रही हैं उसकी बातें अक्सर घर में भी कर रही हैं जो काफी इरिटेटिंग साबित हो रही है. एक बात को तान्या रिपीट मोड पर बोलती नजर आ रही हैं. वहीं तान्या हर छोटी-छोटी बातों का बड़ा मुद्दा भी बना रही हैं.

Shehbaz Badesha

शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा ने ‘बिग बॉस 19’ के घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है. हालांकि वो पहले ही दिन से गेम खेलते नजर आ रहे हैं. शहबाज भी अब काफी इरिटेटिंग लग रहे हैं. वो अपने जोक्स में घरवालों को बेइज्जत करते नजर आ रहे हैं, जो बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है. अपने जोक्स के लिए शहबाज अब सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल हो रहे हैं.

विज्ञापन

Kunickaa Sadanand

कुनिका सदानंद का नाम भी इरिटेटिंग लिस्ट में शामिल है. कुनिका हाल ही में बसीर और नेहल की लड़ाई में बिना वजह ही कूद गई, जिसके बाद ये मुद्दे और बड़ा बन गया. ये पहली बार नहीं हुआ है जब कुनिका ने ऐसा किया, पहले भी वो कई बार दूसरों के मुद्दे में कूदती दिखाई दी हैं जो काफी इरिटेटिंग लग रहा है.

विज्ञापन

Farhana Bhat

फरहाना भट्ट पहले ही दिन से अपने मुद्दे पर आवाज उठाती आ रही हैं. लेकिन उनका तरीका बहुत गलत लग रहा है. फरहाना बात-बात पर घरवालों के लिए अपशब्द इस्तेमाल कर देती हैं जो बाहर काफी गलत दिखता है. कुनिका से हाल ही में उनकी लड़ाई हुई और उन्होंने कुनिका की उम्र का लिहाज ना करते हुए उन्होंने खूब खरी-खरी सुनाई जो काफी इरिटेटिंग लग रहा है. बता दें फिलहाल फरहाना भट्ट घर की कैप्टन हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ