Bigg Boss में लगा ग्लैमर का तड़का, Edin, Yamini, Aditi की हॉटनेस देख चकराया घरवालों का दिमाग

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में तीन हसीनाओं की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। शो के नए प्रोमो में तीनों की झलक भी नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि इन तीनों के आने से घरवालों का कैसा रिएक्शन है?

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 खूब लाइमलाइट चुरा रहा है। शो को लेकर कई चरह की चर्चा हो रही है। इस बीच अब शो में तीन हसीनाओं की वाइल्ड कॉर्ड एंट्री हो गई है, जिसका लेटेस्ट प्रोमो भी सामने आया है। प्रोमो देखकर ना सिर्फ दर्शकों का बल्कि घर में इन हसीनाओं की एंट्री से घरवालों का भी दिमाग चकरा गया है। अगर आपने प्रोमो देखा है, तो आपको भी समझ आ जाएगा कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? और अगर आप अभी भी नहीं समझे तो आइए आपको समझाते हैं।

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो

दरअसल, हाल ही में बिग बॉस 18 का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस प्रोमो में अदिति मिस्त्री, यामिनी मल्होत्रा और एडिन रोज नजर आ रही हैं। तीनों का ही ग्लैमर अंदाज फैंस का पागल कर रहा है। प्रोमो में पहले तीनों का इंट्रोडक्शन होता है और इस दौरान इनका हॉट अंदाज दर्शकों को दीवाना बना सकता है। इसके बाद प्रोमो में तीनों जैसे ही नजर आती हैं, तो घरवाले बेहद गौर से इनको देखते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

करणवीर का चकराया सिर

इसके बाद प्रोमो में करणवीर कहते हैं कि हम कुछ ज्यादा ही लकी नहीं हैं क्या? और वो अपना सिर पकड़ लेते हैं। घरवालों का इन तीनों हसीनाओं को इस तरह से देखना और करण का सिर पकड़ना बता रहा है कि इन तीनों की एंट्री से घर का माहौल बदल सकता है। जी हां, तीनों का ही अंदाज जिस तरह से प्रोमो में नजर आ रहा है, वो किसी को भी अपनी ओर आकर्षित कर सकता है।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

जैसे ही ये प्रोमो वीडियो सामने आया, तो इंटरनेट यूजर्स ने भी इस पर भर-भरकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पर लिखा कि जिस तरह से करण आंखें बंद कर रहा है, वो कमाल है। दूसरे यूजर ने कहा कि करण की ओवरएक्टिंग क्या ही है। तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि अब कुछ नया हो सकता है। इस तरह के कमेंट्स यूजर्स ने इस पोस्ट पर किए हैं।

विज्ञापन

अब शो में क्या होगा?

गौरतलब है कि इस बार बेघर होने के लिए सात लोग नॉमिनेट हुए हैं। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इस हफ्ते मिड-वीक एविक्शन होगा। अब शो में क्या होगा ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता लगेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ