Bigg Boss 18 On Chahat Pandey: चाहत पांडेय (Chahat Pandey) एक ऐसा नाम है जिसने ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में आने के बाद से ऐसी लाइमलाइट बटोरी की वो घर-घर में पहचानी जाने लगीं। जब वो घर में आईं थीं तो किसी को नहीं लगा था कि वो इतनी आगे तक जाएंगी। लेकिन भोली-भाली सी दिखने वाली चाहत तो लंबी रेस का घोड़ा निकलीं। घर में उनके कई सारे विवाद भी हुए लेकिन इविक्शन ने उन्हें छुआ भी नहीं, हालांकि तलवार तो लटकी पर वार न कर पाई। अब तो वो घर की लाडली ईशा सिंह से भी वोटिंग ट्रेंड में आगे निकल गई हैं। आइए जानते हैं वो कारण जिस वजह से वो नहीं हुई घर से बाहर…
1. घर में देती हैं सबसे ज्यादा मसाला
चाहत पांडेय एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो शुरुआत से लेकर अब तक हर बार नॉमिनेट हुई हैं। लेकिन फिर भी वो इविक्ट नहीं हुई हैं। इसके पीछे की वजह है उनका घर में सबसे ज्यादा मसाला देना। यानी वो घर के हर मुद्दे में अपनी टांग अड़ाती ही हैं। अब ऐसा कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाए तो भला कौन ही बिग बॉस देखेगा।
2. अकेली होकर भी सबसे साथ हैं
चाहत पांडेय अक्सर यही कहती हैं कि वो बिग बॉस के घर में अकेले ही खेलती हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वो अकेले बोलकर भी सभी के साथ होती हैं। कभी रजत दलाल के साथ हो जाती हैं तो कभी किसी और के गैंग में शामिल हो जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में इस बार भी डबल इविक्शन! Eisha Singh होंगी बेघर?
3. मौका देखकर बदलती हैं ग्रुप
आपने देखा होगा कि चाहत पांडेय उसी की टोली में शामिल हो जाती हैं, जिसके हाथ में पावर होती है। अब आप देख लीजिए पहले वो रजत के साथ थी। फिर श्रुतिका टाइम गॉड बनीं तो उससे बोलने लगी की तुम मुझे प्रायोरिटी में लेना। जहां फायदा देखती हैं उसी के रंग में रंग जाती हैं और बेघर होने से बच जाती हैं।
4. सिम्पेथी वोट लेती हैं
चाहत पांडेय खुद किसी को कुछ भी बोल दे तो चलता है, लेकिन अगर उनसे कोई कुछ बोले तो वो उससे बवाल काट देती हैं। उन्होंने ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार कहा है। अब अविनाश का गवार वाला मुद्दा ले लो या फिर विवियन संग विवाद। हर किसी में रोकर हो सिम्पेथी बटोर लेती हैं।
5. पॉपुलैरिटी में आगे
चाहत पांडेय टीवी का भी बड़ा नाम हैं, लेकिन वो ईशा सिंह से पीछे ही रहीं, लेकिन बिग बॉस में आते ही वो ऐसी चमकीं की उन्होंने पॉपुलेरिटी रैंकिंग में भी सभी को चौंका दिया है। अब हालिया रैंकिंग लिस्ट देख लीजिए जिसमें उन्होंने घर की लाडली ईशा सिंह को बी पछाड़ दिया है और रेस में आगे निकल गई हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के 5 शॉकिंग फैसले, जो घरवालों पर पड़े भारी, एक हुआ बेघर
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
22 mins ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
1 hr agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
1 hr agoरात में नाना पाटेकर के साथ क्या-क्या हुआ? कैसे थे उनके आखिरी पल
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
3 hrs agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
3 hrs agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
3 hrs agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines