BB 18: Salman Khan ने लगाई शिल्पा-करणवीर की क्लास, क्या दोनों की दोस्ती में आएगी दरार?

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 में आज रात वीकेंड का वॉर होगा। इससे जुड़ा प्रोमो भी आ गया है। सलमान खान करणवीर और शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती पर सवाल उठाते दिखाई देंगे।

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। जैसे जैसे यह शो आगे बढ़ता जा रहा है, घरवालों के रिश्तों के समीकरण भी बदलते जा रहे हैं। इस वीकेंड का वार सलमान खान घरवालों को रिश्तों का रियलिटी चेक देंगे। यही नहीं करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर की दोस्ती पर सवाल उठाएंगे। दरअसल, आज रात बिग बॉस 18 वीकेंड का वॉर होगा। इससे जुड़ा लेटेस्ट प्रोमो आ गया है। प्रोमो में सलमान खान शिल्पा और करणवीर की महानता बातते हुए उनकी क्लास लगाएंगे।

सलमान ने दोस्ती पर उठाए सवाल

बिग बॉस 18 के फैन पेज ‘द खबरी तक’ ने अपकमिंग वीकेंड का वॉर से जुड़ा प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि सलमान खान करणवीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर से उनकी मतलब की दोस्ती को लेकर सवाल पूछते हैं। सलमान कहते हैं, ‘शिल्पा आपके रिश्तों का जो कन्फ्यूजन है। आपके फेवरेट करण है या विवियन हैं?’

विज्ञापन

सलमान करणवीर से कहते हैं, ‘करण बर्दाश्त करने की एक लिमिट होती है। मुझे लगता है कि वह खत्म होने जा रहा है। जो शिल्पा का फैसला था, उससे करण निराश हो गए क्योंकि एक बार फिर उन्हें धोखा मिला।’ इस पर करण कहते हैं, ‘मुझे बहुत बुरा लगा था। उनके लिए दोस्ती नहीं उनका एक शब्द बड़ा था। अगर वो दोस्ती नहीं रखती हैं तो मैं भी उन्हें दोस्त नहीं मानूंगा।’

विज्ञापन

बिग बॉस का घर मंदिर?

प्रोमो में सलमान खान, शिल्पा और करणवीर से कहते हैं कि वह दोनों महान बनने की रेस में हैं। वह करण से कहते हैं, अगर आप सोचते हैं कि मैं दिखा दूंगा और फिर बात को जाने देते हैं तो आप गलत शो में हैं।’ इसके बाद सलमान दोनों को देवी और देवता कहते हुए संबोधित करते हैं और कहते हैं कि यह सच में बिग बॉस का मंदिर है।

विज्ञापन

क्या टूट जाएगी दोनों की दोस्ती

जाहिर है कि शिल्पा शिरोडकर लगातार करणवीर को धोखा देती आ रही हैं। पहले उन्होंने करण को टाइम गॉड नहीं बनाया। फिर उन्हें बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया। वहीं हालिया टाइम गॉड बनने के टास्क में उन्होंने दोबारा करणवीर को टास्क से बाहर कर दिया। वहीं करणवीर इतना कुछ होने के बावजूद शिल्पा के खिलाफ अपना स्टैंड नहीं ले रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान खान से रियलिटी चेक मिलने के बाद करणवीर, शिल्पा से दोस्ती खत्म कर सकते हैं। वहीं प्रोमो देखने के बाद फैंस भी एपिसोड देखने के लिए बेताब हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ