चाहत-अविनाश की बंद हुई बोलती, Bigg Boss 18 के मंच पर मम्मियां आपस में भिड़ीं

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 वीकेंड का वार में चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा की मम्मियां पहुंची, जहां उन्होंने अपने-अपने बच्चों की साइड ली। इस दौरान चाहत की मां ने अविनाश मिश्रा की जमकर क्लास लगाई।

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों सिर्फ और सिर्फ राशन पर सीमित रह गया है। यही वजह है कि दर्शक शो से बोर होने लगे हैं। इसलिए शो में इंट्रेस्ट लाने के लिए मेकर्स ने वीकेंड का वार पर घर में मौजूद दो कंटेस्टेंट्स की मम्मियों को बुलाया है। मजेदार बात यह है कि दोनों कंटेस्टेंट्स को छोड़कर उनकी मम्मियों के बीच में झगड़ा शुरू हो गया।

सोशल मीडिया पर बिग बॉस 18 के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा की मम्मियां पहुंची। दोनों ने अपने-अपने बच्चों का साइड लिया और उन्हें डिफेंड करने की कोशिश की। इस दौरान चाहत की मां ने अविनाश की जमकर क्लास भी लगाई। वीडियो देखकर लग रहा है कि वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले पेज ‘बिग बॉस तक’ ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा की मम्मियां शो पर पहुंची हैं। दोनों कंटेस्टेंट्स कन्फेशन रूम में बैठे हैं, जबकि उनके सामने टीवी स्क्रीन पर दोनों की मम्मियां नजर आ रही हैं।

वीडियो में अविनाश की मां संगीता मिश्रा कहती हैं, ‘अविनाश ने जो कहा वो बिल्कुल सही कहा।’ यह सुनकर चाहत कहती हैं, ‘प्यार करती हूं। मैं तुम्हें भीगा हुआ देखना चाहती थी।’ इस पर संगीता मिश्रा कहती हैं, ‘उसने सभी के बीच में इसको एक मजाक के तौर पर कहा था।’

विज्ञापन

अविनाश की लगाई क्लास

इतना सुनते ही चाहत पांडे की मां भावना पांडे भड़क जाती हैं। वो अविनाश की मां से कहती हैं, ‘सुनो.. पंचायत बुलाकर मजाक नहीं किया जाता है। पंचायत बुलाकर बेइज्जती की जाती है।’ इस पर संगीता मिश्रा कहती हैं, ‘क्या सिर्फ लड़कियों की इज्जत होती है, लड़कों की कोई इज्जत नहीं होती है?’ इस बीच जब चाहत और अविनाश के बीच झगड़ा होता है जब भावना पांडे अविनाश की क्लास लगाते हुए कहती हैं, ‘तमीज मत सिखाना अविनाश यहां बैठकर। जितनी तमीज तुम्हारे अंदर थी, पूरा इंडिया देख रहा है।’

विज्ञापन

राशन को लेकर हुआ था झगड़ा

बता दें कि पिछले एपिसोड में जब जेल में बंद अविनाश पांडे ने घरवालों को राशन देने से मना कर दिया था, तब चाहत पांडे का उनसे झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर चाहत ने अविनश पर पानी फेंक दिया था। वहीं अविनाश ने सभी घरवालों के सामने कहा था कि चाहत पांडे उनसे प्यार करती हैं। वो उन्हें गीले कपड़ों में देखना चाहती हैं। यही नहीं एक्टर ने यह भी कहा था कि घर मैं और हैंडसम लड़के मौजूद हैं। उनसे प्यार करना बंद कर दें। इस टॉपिक पर बात करने के लिए अब दोनों कंटेस्टेंट्स की मम्मियां वीकेंड का वार में पहुंची हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ