Bigg Boss 18: नॉमिनेशन टास्क में घरवाले एक-दूसरे की चढ़ाएंगे बलि, घर में होगी 'विकराल' की एंट्री

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 का पहला हफ्ता पूरा हो चुका है। दूसरे हफ्ते में घर के अंदर विकराल की एंट्री हुई है। वहीं नॉमिनेशन टास्क में घरवालों को टाइम गॉड बनने के लिए एक-दूसरे की बलि चढ़ानी पड़ी है।

Bigg Boss 18 Update

Bigg Boss 18 Update.

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Update: बिग बॉस 18 में वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। पहले हफ्ते में कंटेस्टेंट्स के बीच में हुए टास्क और लड़ाई-झगड़े पर सलमान खान ने बात की। साथ ही घरवालों को रियलिटी चेक दिया। अब बिग बॉस का दूसरा हफ्ता शुरू हो चुका है और इस दूसरे हफ्ते में घर में ‘विकराल’ की एंट्री होने वाली है। दरअसल, यह एक नॉमिनेशन टास्क होगा जिसमें घरवालों को ‘टाइम गॉड’ बनने के लिए अपने साथियों की बलि देनी होगी।

टास्क को कंप्लीट करने के लिए घरवाले किसी भी हद तक जाएंगे और एक-दूसरे पर जमकर कीचड़ उछालेंगे। हाल ही में मेकर्स की तरफ से बिग बॉस 18 का नया प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। इस प्रोमो में नॉमिनेशन टास्क की झलक देखने को मिली है। वहीं टास्क के बाद नायरा बनर्जी फूट-फूटकर रोती हुई दिखाई दी हैं।

विज्ञापन

बिग बॉस का नया प्रोमो आउट

बिग बॉस 18 का प्रोमो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा है, जिसमें देखने को मिल रहा है कि बिग बॉस सभी घरवालों को बताते हैं कि दूसरे हफ्ते में घर में विकराल आएगा। कंटेस्टेंट्स को टाइम गॉड बनने के लिए एक-दूसरे की बलि देनी होगी।

इस दौरान बिग बॉस घरवालों को ‘टाइम गॉड’ के बारे में बताते हुए कहते हैं कि इसके जरिए कंटेस्टेंट्स अपने पास्ट में लिए गए फैसले को बदल सकते हैं। हालांकि ऐसा करने के लिए उन्हें एक-दूसरे की बलि चढ़ानी होगी।

विज्ञापन

घरवालों ने एक-दूसरे की दी बलि

प्रोमो में आगे देखने को मिलता है कि टास्क को पूरा करने के लिए अविनाश मिश्रा ने घर की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर को टारगेट किया है। अविनाश कहते हैं, ‘शिल्पा जी कभी टाइम पर ओपिनियन नहीं देती हैं। जो टाइम पर ओपिनियन नहीं दे सकता वो टाइम गॉड क्या ही बनेगा।’

विज्ञापन

वहीं विवियन डीसेना ने अविनाश पर आरोपों की बौछार की और उन्हें सेल्फ ऑब्सेस्ड बताया है। इसके अलावा एलिस कौशिक ने एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते को टारगेट किया है। प्रोमो में एलिस कहते हुए दिखती हैं कि उन्हें नहीं लगता है कि गुणरत्न टाइम गॉड बनने के लायक है, क्योंकि वो गेम से ज्यादा एंटरटेनमेंट पर ध्यान देते हैं।

विज्ञापन

फूट-फूटकर रोईं नायरा बनर्जी

जब नायरा बनर्जी का नंबर आता है तो वो रजत दलाल का नाम लेते हुए कहती हैं कि किचन की ड्यूटी पर वो करेक्ट चीजें एडवाइज कर पाएंगे या नहीं। इस पर रजत उनके आरोपों का कटाक्ष करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताते हैं। रजत आगे नायरा को काफी खरी-खोटी सुनाते हैं, जिसके बाद एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोना शुरू कर देती हैं। वो प्रोमो में कहती दिख रही हैं कि रजत ने उनके प्वाइंट को नहीं समझा।

विज्ञापन

गधराज को होना पड़ा एलिमिनेट

बता दें कि बिग बॉस 18 में पहले हफ्ते में 5 लोग बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे, जिसमें मुस्कान बामने, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, करणवीर मेहरा और गुणरत्न सदावर्ते शामिल थे। हालांकि नो एलिमिनेशन के चलते सभी बच गए, जबकि ‘गधराज’ को घर से बाहर होना पड़ा। बता दें कि गधराज बिग बॉस के घर में 19वें कंटेस्टेंट बनकर शामिल हुए थे। हालांकि ‘पेटा’ के एतराज के बाद उन्हें मेकर्स को शो से बाहर करना पड़ा। उनके इविक्शन से फैंस भी काफी दुखी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ