Bigg Boss 18 Top 5 Contestant Reveal: अब सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का ग्रैंड फिनाले सिर्फ 1 हफ्ते ही दूर है। 19 जनवरी को बिग बॉस 18 का विनर मिल जाएगा जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। घर में अब सिर्फ 7 लोग बचे हैं, क्योंकि श्रुतिका का मिड-वीक इविक्शन हो गया है और चाहत पांडेय वीकेंड का वार में बाहर होने वाली हैं। इसी बीच फिनाले से पहले Ormax Media पर टॉप 5 कंटेस्टेंट की आखिरी लिस्ट सामने आ गई है। ये 14वें हफ्ते की लिस्ट है जिसमें कंटेस्टेंट के नाम में बड़ा उलटफेर हुआ है। ऐसे कंटेस्टेंट ने बाजी मार ली है जिसके घर से बाहर जाने के चांस ज्यादा थे। चलिए आपको बताते हैं लिस्ट में कौन टॉप पर है…
फिनाले से पहले श्रुतिका- चाहत हुए बाहर
बिग बॉस 18 में इस हफ्ते श्रुतिका अर्जुन, रजत दलाल और चाहत पांडेय नॉमिनेट हुए थे। मिड-वीक इविक्शन में श्रुतिका का पत्ता साफ हो गया। वहीं वीकेंड का वार में चाहत पांडेय के बेघर होने की खबर कंफर्म हो गई है। ऐसे में रजत दलाल सेफ हो गए हैं, जिसे लोगों ने बायस्ड बताया है। इस वजह से वो ट्रोल भी हो रहे हैं, क्योंकि चाहत के नहीं बल्कि घर में रजत के बाहर जाने का प्लान बन रहा था, लेकिन अचानक से बिग बॉस ने पूरा गेम ही पलट दिया।
यह भी पढ़ें: Chahat Pandey या Rajat Dalal में से कौन होगा बेघर! WKV में होगा एक और एविक्शन
टॉप 5 कंटेस्टेंट की आखिरी लिस्ट आई सामने
बिग बॉस 18 के फिनाले को अब सिर्फ 1 हफ्ता बचा है इससे पहले ही टॉप 3 कंटेस्टेंट की आखिरी लिस्ट सामने आ गई है। इस बार की लिस्ट चौंकाने वाली है, क्योंकि जो नंबर वन पर आया है उसे तो घर से बेघर करने का षड़यंत्र रचा जा रहा था। लेटेस्ट लिस्ट के अनुसार, रजत दलाल नंबर 1, विवियन डीसेना नंबर 2, करणवीर मेहरा नंबर 3, शिल्पा शिरोडकर नंबर 4 और अविनाश मिश्रा नंबर 5 पर आ गए हैं। ऐसे में रजत दलाल को जनता की पहली पसंद बनते जा रहे हैं, और उन्होंने रजत को ही शो का विनर बताया है। ये हम लेटेस्ट रिपोर्ट के आधार पर कह रहे हैं, जिसमें रजत को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं।
शिल्पा का टॉप 5 में आना शॉकिंग
इस लिस्ट में बाकी सभी को टॉप 5 में देखने की उम्मीद तो हमें भी थी, लेकिन एक नाम है जो शॉकिंग है। हम बात कर रहे हैं शिल्पा शिरोड़कर की जो घर में बिना कुछ किए टॉप 5 की लिस्ट के लिए दावेदार बन गई हैं। उन्हें कई बार शो में कहा भी गया है कि वो घर में कुछ नहीं कर रहीं, सिवाय फालतू की नौटंकी के।
यह भी पढ़ें: Eisha Singh के लिए क्या भाविका को छोड़ देंगे Avinash? टैरो कार्ड रीडर की भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines