Eisha Singh के लिए क्या भाविका को छोड़ देंगे Avinash? टैरो कार्ड रीडर की भविष्यवाणी

Avinash Mishra Cheat His Girlfriend: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह का रिश्ता सुर्खियों में बना हुआ है। अब टैरो कार्ड रीडर ने भी एक भविष्यवाणी की है कि ईशा के लिए अविनाश अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड को छोड़ देंगे…

Avinash Mishra Cheat His Girlfriend For Eisha Singh

Avinash Mishra Cheat His Girlfriend For Eisha Singh

Avinash Mishra Cheat His Girlfriend For Eisha Singh: बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते के चर्चे हो रहे हैं और मीम्स भी बन रहे हैं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो अविनाश मिश्रा का बिग बॉस 18 के घर के बाहर भी एक लव रिलेशन है। उनकी कथित गर्लफ्रेंड का नाम भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) है जिनके साथ अविनाश रिलेशनशिप में हैं। वहीं ईशा सिंह भी कथित तौर पर शालीन भनोट को डेट कर रही हैं, जिस वजह से हाल ही में फैमिली वीक में चाहत की मां ने उन्हें ट्रोल भी किया। इन सबके बीच फेमस टैरो कार्ड रीडर हंसा सिंह ने अविनाश मिश्रा-भाविका शर्मा और ईशा सिंह के बारे में चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है। आइए आप भी जान लीजिए…

विज्ञापन

ईशा के लिए भाविका को छोड़ देंगे अविनाश

हाल ही में फेमस टैरो कार्ड रीडर हंसा सिंह ने इंडिया फोरम्स से बातचीत की। उन्होंने अविनाश मिश्रा और भाविका शर्मा के रिश्ते के बारे में भविष्यवाणी की। हंसा ने कहा कि अविनाश पुरानी गर्लफ्रेंड को छोड़ नई गर्लफ्रेंड बना लेंगे। हंसा ने भाविका शर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा कि अविनाश के घर के बाहर भी एक रिलेशनशिप है। आपको याद होगा ही चाहत की मां ने भी कशिश कपूर की तारीफ करते हुए अविनाश को ‘वुमनाइजर’ कहा था।

विज्ञापन

हंसा सिंह ने खोले राज

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, टैरो कार्ड रीडर ने कार्ड देखते हुए कहा कि अविनाश की बाहर गर्लफ्रेंड है, लेकिन उनका घर में भी कुछ चल रहा है। हालांकि वो ईशा सिंह और अपने रिश्ते को दोस्ती कह रहे हैं लेकिन वो उससे कुछ ज्यादा है। ऐसे में हो सकता है कि घर से बाहर निकलने के बाद अविनाश भाविका को छोड़ ईसा सिंह के साथ नए रिलेशनशिप की शुरुआत करें।

विज्ञापन

टॉप 5 में होंगे अविनाश

हंसा सिंह ने विनर के नाम पर भी भविष्यवाणी की। उन्होंने बताया कि इस शो के विनर तो विवियन डीसेना हो सकते हैं, लेकिन अविनाश मिश्रा टॉप 5 में होंगे। वहीं उन्होंने अविनाश को काफी चालाक भी बताया। ऐसा तो हम उनके बारे में पहले भी सुन चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ