हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Rajat Dalal ने दी करणवीर की टांग तोड़ने की धमकी, Bigg Boss 18 में पहले भी हदें तार

Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। दोनों की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो करण की टांग तोड़ने की प्लानिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
बिग बॉस 18

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में करणवीर मेहरा (KaranVeer Mehra) और रजत दलाल (Rajat Dalal) के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इम्युनिटी टास्क के दौरान रजत दलाल और करणवीर के बीच धक्का मुक्की हुई जिसमें करण बुरी तरह जख्मी हो गए। उनकी आंख के नीचे गहरी चोट लगी। वहीं अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि रजत ने एक बार फिर से करण पर वार करने का प्लान बनाया है।

करण के चेहरे पर लगी चोट

एक एक्टर के लिए सबसे ज्यादा मायने उसके चेहरे के होते हैं। अब करणवीर के चेहरे पर रजत दलाल की वजह से चोट लग गई। उनकी आंख के नीचे साफ नजर आ रहा है कि उनकी आंख के नीचे गहरी चोट लगी है। हालांकि करण ने ये भी कहा कि रजत ने ये जानबूझकर नहीं किया था।

करणवीर क्यों भड़के

चेहरे पर चोट लगने के बाद करणवीर मेहरा बौखला गए हैं। बीते दिन के एपिसोड में करण ने कहा घर वालों को साफ कह दिया कि अब वो अपना खेल खेलेंगे और जीतेंगे। फिर चाहे किसी को लगे या फिर कुछ हो। सब इसके लिए तैयार हो जाएं वो सिर्फ टास्क खेलेंगे और इसमें किसी को लगे या कुछ हो तो वो इसके लिए खुद जिम्मेदार हैं। हालांकि अभी तक मैं ध्यान रखकर खेल रहा था कि किसी को चोट न लगे। लेकिन अब तो तब मजा आएगा जब किसी को कम से कम टांके तो लगें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Video: जेल में रात बिताने के बाद कैसे दिखे Allu Arjun? पहली झलक में मिला सबूत

रजत दलाल की टांग तोड़ने की प्लानिंग

पहले रजत दलाल की वजह से करणवीर मेहरा के चेहरे पर चोट लग गई। उनकी आंख के नीचे गहरी चोट साफ नजर आ रही है। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रजत बोलते नजर आ रहे हैं कि करण अगर इन चीजों पर आएगा न कि कोई कुछ नहीं है, तो मैं इतना भी बता सकता हूं किस हद तक चीजें जा सकती हैं। उसका घुटना वैसे ही टूटा पड़ा है, हल्का सा मार लिया तो हो लिया काम खत्म, टूट जाएगी टांग।

विज्ञापन

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

यूजर्स ने किया रजत को ट्रोल

रजत दलाल का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब लोग उसे ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा- रजत के इस बर्ताव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरे ने लिखा- रजत दलाल है गुंडा है और क्रिमिनल है। ये गुंडा रजत दोगला रजत फालतू है। तीसरे ने लिखा- उसका क्रिमनल माइंडसेट है वो गुंडा था गुंडा है और गुंडा रहेगा। एक अन्य ने लिखा- वो क्रिमिनल है उसे घर में नहीं रहना चाहिए। इसी तरह के और भी कई सारे कमेंट आए हैं।

यह भी पढ़ें: पहले नरगिस से ‘जान पहचान’, फिर ‘प्यार’, लगा ‘प्रेम रोग’ और हो गई राज कपूर संग ‘अनहोनी’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola