---विज्ञापन---

Video: जेल में रात बिताने के बाद कैसे दिखे Allu Arjun? पहली झलक में मिला सबूत

Allu Arjun: फाइनली अल्लू अर्जुन को जेल से रिहाई मिल गई और अपने पुष्पा अंदाज में एक्टर की जेल में काटी रात के बाद की पहली झलक भी सामने आ गई है।

---विज्ञापन---

Allu Arjun: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने एक रात जेल में बिताई और फाइनली वो रिहा हो गए हैं। अल्लू को बीते दिन यानी शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने ‘पुष्पा 2- द रूल’ की प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में महिला की मौत के सिलसिले में अरेस्ट किया था। एक्टर को गिरफ्तारी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था जिससे उनके फैंस परेशान हो गए थे। हालांकि बाद में हाइकोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर उनकी 4 हफ्ते की जमानत मंजूर कर ली। इसके बाद भी उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी। वकील ने आज सुबह रिहा होने की बात कही थी, रिहाई के समय हर कोई अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक पाने के लिए बेकरार था। अब सोशल मीडिया पर उनका एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो गया है जिसमें रिहाई के बाद पहली बार अल्लू की झलक देखने को मिली है।

जेल से रिहा हुआ पुष्पाराज

अल्लू अर्जुन के फैंस से लिए गुड न्यूज है कि वो जेल से बाहर आ गए हैं। अभिनेता ने जेल से बाहर आते ही अपने फैंस को दोनों हाथ जोड़कर संबोधित किया। अल्लू को देखते ही मौजूदा लोगों के चेहके खुशी से खिल उठे हर कोई उनके नाम के नारे लगाने लगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘पुष्पाराज’ के जेल जाने से 9वें दिन कमाई पर क्या असर?

---विज्ञापन---

चेहरे पर दिखी थकान

अल्लू अर्जुन ने बेशक पुष्पा स्टाइल में अपने फैंस को संबोधित किया हो। अल्लू अर्जुन जेल से बाहर आने के बाद अपनी बीएमडब्ल्यू कार की फ्रंट सीट पर बैठे। इस दौरान उनके साथ उनकी पूरी सिक्योरिटी टीम थी और करीबी भी थे। वो जेल से बाहर पूरे पुष्पा झुकेगा नहीं वाले अंदाज में आए। हालांकि उनके चेहरे पर थकान साफ नजर आ रही थी। वो जेल से बाहर अपने पिता अल्लू अरविंद के साथ आए और सीधे गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे।

---विज्ञापन---

लोगों से की बात

अल्लू ने जेल से बाहर आने के बाद फैंस से बात की और उन्हें बताया की वो एकदम ठीक हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो पुलिस और कानून का सम्मान करते हैं और उन्होंने लॉ को फॉलो किया है। एक्टर की इस बात ने लोगों का दिल जीत लिया और उनके नाम के नारे लगाने लगे।

यह भी पढ़ें: Allu Arjun जेल से कब होंगे रिहा? ‘पुष्पा’ एक्टर के वकील ने बताया रिहाई का समय

First published on: Dec 14, 2024 09:21 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola