Bigg Boss Nominations Special: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। हाल ही में घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई जिसमें तीन कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट कर दिया गया लेकिन अब सवाल ये है कि अगर रूल तोड़ने के लिए रजत, श्रुतिका और चाहत नॉमिनेट हुए हैं तो बाकी कंटेस्टेंट्स को क्यों नहीं नॉमिनेट किया गया? क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
चाहत, रजत और श्रुतिका हुए नॉमिनेट
अब बिग बॉस का एक और बायस्ड फैसला देखने को मिल रहा है। जी हां, ऐसा लग रहा है जैसे बिग बॉस ने अपने लाडलों को बचाने के लिए बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ धोखा किया है। दरअसल घर में एक टास्क हुआ जिसमें तीन-तीन के ग्रुप्स को परफॉर्म करना था। अब चाहत, रजत और श्रुतिका को सिंगर प्लेअर्स कहते हुए एक टीम में रखा गया। जबकि एक टीम करणवीर, चुम और शिल्पा की बनाई गई वहीं एक टीम ईशा, अविनाश और विवियन की थी।
इन तीनों ही टीमों को समय पर पहरा रखना था, यानी अपनी उंगलियों पर समय को गिनना था। समय को काउंट करने से रोकने के लिए दूसरी टीमें अपनी बातों से ध्यान भटका रही हैं। जो टीम असली समय से सबसे ज्यादा दूर होती वो सीधे-सीधे नॉमिनेट हो जाती लेकिन बिग बॉस ने जो प्रोमो शेयर किया है उसमें बताया गया है कि क्योंकि पीछे बैठे दो कंटेस्टेंट्स को समय गिनना नहीं था लेकिन फिर भी इस रूल को तोड़ा गया। इसलिए चाहत, रजत और श्रुतिका को नॉमिनेट कर दिया गया।
बिग बॉस का एक और बायस्ड फैसला
मेकर्स ने जो प्रोमो शेयर किया है उसमें ईशा सिंह और विवियन भी पीछे बैठकर समय को काउंट कर रहे हैं तो अब सवाल ये है कि उनकी टीम को बिग बॉस ने क्यों नॉमिनेट नहीं किया। हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि इन दोनों टीमों में से किस एक टीम को नॉमिनेट करना है, इसे तय करने का भी बिग बॉस ने एक पैमाना तैयार किया हो। प्रोमो में जो देखने को मिला उसे देखकर तो यही लगता है जैसे बिग बॉस ने एक बार फिर अपने ‘लाडलों’ को बचाने के लिए बायस्ड फैसला ले लिया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में होगा शॉकिंग डबल एविक्शन, इन दो कंटेस्टेंट्स पर सबसे ज्यादा खतरा!
संबंधित खबरें
Khatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
54 mins agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
2 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
3 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
4 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
7 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
10 hrs agoबॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिसने लगातार दीं 15 सुपरहिट फिल्में, अक्षय कुमार से है खास रिश्ता
10 hrs ago'दृश्यम' में पाव भाजी किसकी वजह से हुई फेमस? फिल्म की यंग एक्ट्रेस से जुड़ा है ये दिलचस्प किस्सा
12 hrs agoBigg Boss 20 में मिड वीक एविक्शन, घर से कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता! कैप्टेंसी के दावेदारों ने छीना जीवनदान
12 hrs agoKBC 18 के सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बिग बी ने खुद दिया हेल्थ अपडेट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines