Bigg Boss 18 में होगा शॉकिंग डबल एविक्शन, इन दो कंटेस्टेंट्स पर सबसे ज्यादा खतरा!

Bigg Boss 18 Double Eviction: बिग बॉस 18 में इस हफ्ते डबल एविक्शन देखने को मिल सकता है जिसमें सबसे ज्यादा डेंजर जोन में दो कंटेस्टेंट्स हैं। आखिर कौन हैं वो कंटेस्टेंट्स और इस बार कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है? चलिए आपको बताते हैं।

Bigg Boss 18 Double Eviction

Bigg Boss 18 Double Eviction

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Double Eviction: बिग बॉस 18 के फिनाले को अब 2 हफ्ते से भी कम का समय बचा है। अब जल्द ही हमें सीजन का विनर मिलने वाला है। हालांकि उससे पहले ही अब नॉमिनेशन और एविक्शन की तलवार कंटेस्टेंट्स पर लटकती ही रहेगी। हाल ही में घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया जिसमें तीन कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया गया। अब इसी के बाद घर में एविक्शन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आखिर कौन-कौन नॉमिनेट हुआ और किस पर डबल एविक्शन की तलवार लटक रही है? इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं।

तीन कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

घर से बेघर होने के लिए इस बार तीन कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन और रजत दलाल इस बार घर से बाहर हो सकते हैं। दरअसल घर में एक टास्क रखा गया जिसमें तीन टीमें बनाई गईं। एक टीम चाहत पांडे, श्रुतिका अर्जुन और रजत दलाल की थी, एक टीम में ईशा, अविनाश और विवियन थे जबकि एक ग्रुप चुम, करणवीर और शिल्पा का था। अब तीनों ग्रुप्स को बारी-बारी टाइम को काउंट करना था, जबकि दूसरे कंटेस्टेंट्स अपनी बातों से लगातार उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करते रहेंगे। मेकर्स द्वारा जो प्रोमो शेयर किया उसमें ऐसा कहा गया कि श्रुतिका, रजत और चाहत ने गेम के रूल्स तोड़े हैं, इसलिए उन्हें नॉमिनेट कर दिया गया है।

Advertisment

इस बार होगा डबल एविक्शन!

अब घर से बेघर होने का सबसे ज्यादा खतरा श्रुतिका अर्जुन को है। घर में फिलहाल 9 मेंबर्स हैं और फिनाले को 2 हफ्ते बचे हैं, ऐसे में इस हफ्ते या तो एक कंटेस्टेंट मिड वीक में ही बेघर कर दिया जाएगा और एक वीकेंड का वार पर या फिर दोनों कंटेस्टेंट्स को ही वीकेंड का वार पर बेघर कर दिया जाएगा। इसके बाद फिनाले में 5 या 6 कंटेस्टेंट्स को जगह मिलेगी। अगले हफ्ते एक या दो कंटेस्टेंट्स को दोबारा मिड वीक में ही बाहर कर दिया जाएगा।

इन दो कंटेस्टेंट्स पर एविक्शन का खतरा

अब इन तीनों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की बात करें तो श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे पर एविक्शन का सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है, क्योंकि रजत दलाल को बाहर काफी सपोर्ट मिल रहा है। एल्विश यादव की पूरी आर्मी भी इस बार रजत को ही वोट कर रही है। ऐसे में फिनाले वीक से पहले रजत को कहीं नहीं जाएंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ