Bigg Boss 18 में इस बार कौन बनेगा 'टाइम गॉड'? लिस्ट में 7 दावेदार

Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में इस बार कौन नया टाइम गॉड बनेगा इसके दावेदार की लिस्ट आ गई है।

bigg boss 18 will continue to air at 10 PM on weekdays makers not change time slot

Bigg Boss 18 Update. File Photo

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। धीरे-धीरे शो फिनाले की ओर बढ़ रहा है और ऐसे में घर में मौजूद एक-एक कंटेस्टेंट बेहद संभलकर इस गेम को खेल रहा है। इस बीच अब शो में अगला टाइम गॉड कौन होगा, इसके लिए भी नए दावेदार सामने आ गए हैं।

घरवाले दो टीमों में डिवाइड

दरअसल, बिग बॉस से जुड़े अपडेट शेयर करने वाले एक्स अकाउंट BiggBoss_Tak ने इस पर लेटेस्ट अपडेट दिया है और इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि टाइम गॉड टास्क- क्रिएटिव टाइप। इस टास्क में पेटिंग बनानी है और घरवाले दो टीमों में डिवाइड होंगे। अविनाश जिस टीम को चुनेंगे, उसी टीम के लोग ‘टाइम गॉड’ बनने के लिए दावेदार हो जाएंगे।

विज्ञापन

टाइम गॉड बनने की दावेदार लिस्ट

अब बिग बॉस से जुड़े एक और एक्स पेज BiggBoss_Newssss ने भी इस पर लेटेस्ट अपडेट दिया है। जी हां, इस पोस्ट में बताया गया है कि अविनाश को टीम ए की परफॉर्मेंस पसंद आई और अब टीम ए के लोग घर के नए टाइम गॉड बनने की दावेदार लिस्ट में हैं।

टीम ए में कौन-कौन?

बता दें कि इस लिस्ट में ईशा, विवियन, करण, चुम, नप्ती, श्रुतिका और शिल्पा का नाम है। वहीं, अगर टीम बी की बात करें तो इसमें रजत, सारा, ईडेन, यामिनी, कशिश और चाहत थे। अब देखने वाली बात ये होगी कि घर का नया टाइम गॉड कौन बनता है। हालांकि इसका पता तो शो के आने वाले एपिसोड में ही पता लगेगा।

विज्ञापन

जल्द होगा शो का फिनाले

इसके साथ ही अगर बिग बॉस की बात करें तो अब शो अपने फिनाले से ज्यादा दूर नहीं है और इस बार यानी शो के 18वें सीजन का विनर कौन होगा ये भी देखने वाली बात होगी। घर में मौजूद एक-एक कंटेस्टेंट बेहद संभलकर गेम खेल रहा है, ऐसे में सबके लिए ये किसी चुनौती से कम नहीं है। देखने वाली बात होगी कि इस बार शो की ट्रॉफी कौन जीतेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ