---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Finale: एल्विश का सिस्टम हैंग, Rajat Dalal आउट, फेल हुए समीकरण

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 के टॉप 3 में शॉकिंग एविक्शन देखने को मिला है। जिस कंटेस्टेंट का विनर बनने का सपना टूटा है, उसका नाम सुनकर फैंस भी शॉक्ड हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले का आगाज शानदार रहा। शो के इस सीजन का विनर कौन होगा ये तो कुछ घंटे में पता चल जाएगा लेकिन इससे पहले शॉकिंग एविक्शन हो गया है। टॉप 3 में आकर रजत दलाल फिनाले की रेस से बाहर हो गए हैं। उनके एविक्शन के साथ ही उनके सारे समीकरण भी फेल हो गए हैं। यही नहीं एल्विश यादव का सिस्टम भी हैंग हो गया है क्योंकि रजत दलाल के लिए उनकी पूरी एल्विश आर्मी सपोर्ट कर रही थी। रजत के एलिमिनेट होते ही बिग बॉस 18 को टॉप 2 फाइनलिस्ट विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा मिल गए हैं।

वोटिंग ट्रेंड में थे सबसे ऊपर

बता दें कि रजत दलाल को बिग बॉस 18 का स्ट्रॉन्ग दावेदार माना जा रहा था। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में रजत दलाल को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि रजत शो के विनर बन सकते हैं। मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी एल्विश यादव ने रजत को सपोर्ट करते हुए कहा था कि उन्हें मीडिया की कोई जरूरत नहीं है। वह खुद से अपने फॉलोअर्स के दम पर रजत दलाल को विनर बना लेंगे। लेकिन फिलहाल रजत विनर बनने से चूक गए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Finale में Vivian Dsena के जीतने के कितने चांस? देखें पूरी जर्नी

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

रजत दलाल के एविक्शन के कारण

रजत दलाल की बिग बॉस जर्नी काफी उतार-चढाव भरी रही है। शो में आने से पहले उनके नाम पर काफी कंट्रोवर्सी रही। अपनी अच्छी और पॉजिटिव साइड दिखाने के लिए रजत ने बिग बॉस 18 में एंट्री की थी। हालांकि शो के दौरान उनके समीकरण घरवालों से रिश्ते बनाने में फेल रहे। उनके झगड़े और धमकियां कहीं ना कहीं फैंस को पसंद नहीं आ रही थीं। मीडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी रजत दलाल पर काफी सवाल उठे थे। लोगों का कहना था कि अगर वह शो जीत गए तो वह ट्रॉफी को जस्टिफाई नहीं कर पाएंगे। हालांकि रजत के फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

---विज्ञापन---

पहले इन 3 का हुआ एविक्शन

आपको बता दें कि रजत दलाल से पहले टॉप 6 में शामिल रहे अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह का एविक्शन हुआ था। सबसे पहले फिनाले की रेस से ईशा का सफर खत्म हुआ था। इसके बाद चुम दरांग का एविक्शन हुआ। इसके बाद टॉप 4 में आकर अविनाश मिश्रा को एलिमिनेट होना पड़ा।

First published on: Jan 20, 2025 12:26 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola