Bigg Boss 18: दो बार तलाक ले चुके एक्टर की बिग बॉस में पूरी हुई 'चाहत'? बोले- तुम मुझे अच्छी लगती हो

Bigg Boss 18 Karanveer Mehra & Chahat Pandey: ‘बिग बॉस 18’ के घर में लगता है जैसे पहली जोड़ी बनने ही वाली है। टीवी एक्टर करणवीर मेहरा ने चाहत के लिए अपनी पसंद जाहिर कर दी है जिसके बाद अब दोनों के लिंकअप की खबरें आने लगी हैं।

Bigg Boss 18 Karanveer Mehra & Chahat Pandey

Bigg Boss 18 Karanveer Mehra & Chahat Pandey

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Karanveer Mehra & Chahat Pandey: ‘बिग बॉस 18’ के घर में जहां एक ओर हंगामे का माहौल है, वहीं दूसरी ओर प्यार की बरसात भी होने लगी है। जी हां हाल ही में टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे ने अपने आदर्श पति के गुणों के बारे में खुलकर बात की। चाहत ने बताया है कि उन्हें कैसा पति चाहिए, जिसके बाद उन्हें कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा के साथ भी जोड़ा जा रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

चाहत ने लिया करणवीर का नाम

दरअसल बिग बॉस के वीकेंड के वार में सलमान खान ने चाहत से पूछा कि वो अपने पति में क्या गुण चाहती हैं। इस पर चाहत ने बिना झिझक के कहा, ‘मुझे एक ऐसा पति चाहिए जो फिट हो, जैसे करण वीर मेहरा।’ इस बयान के बाद श्रुतिका ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मुझे लगता है चाहत को करण वीर पर क्रश है।’ करण वीर ने भी चाहत को जवाब देते हुए कहा, ‘चाहत, मैं सच में तुम्हें बहुत पसंद करता हूं।’ करणवीर और चाहत की इस बातचीत के बाद शो के होस्ट सलमान खान भी मुस्कराने लगते हैं। चाहत पांडे और करणवीर के बीच अगर प्यार भरी बातें होना शुरू हो गया तो शो में दोनों मिलकर काफी कंटेंट दे सकते हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अविनाश और करणवीर के बीच हुआ झगड़ा

चाहत के साथ प्यार भरी बातचीत के अलावा वीकेंड के वार में एक और बड़ा हंगामा भी देखने को मिला। शो में कृष्णा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन और सुदेश लहरी ने घरवालों के साथ मिलकर एक टास्क किया। इस दौरान करण वीर ने अविनाश मिश्रा को ‘बेवकूफ ब्रॉकली’ का टैग देकर उनका मजाक उड़ाया, जिससे दोनों के बीच गरमा-गरमी शुरू हो गई। उनके बीच हुई बहस को विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोडकर ने रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों के बीच बात काफी बढ़ गई।

दर्शकों को ‘लाफ्टर शेफ्स’ ने फिर हंसाया

‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड के वार एपिसोड में दर्शकों का खूब मनोरंजन भी हुआ। शो में कृष्णा और उनकी ‘लाफ्टर शेफ्स’ की टीम ने घरवालों को मजेदार टास्क दिए, जिसके बाद लोगों को खूब हंसी आई।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ