Bigg Boss 18 में 'नाम बड़े दर्शन छोटे', तगड़ी फैन फॉलोइंग, लेकिन शो में फुस्स निकले ये 5 कंटेस्टेंट

Bigg Boss 18 Contestants That Are Doing Nothing: ‘बिग बॉस 18’ में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जिनकी फैन फॉलोइंग तो काफी जबरदस्त है लेकिन वो शो में एकदम फुस साबित हो रहे हैं।

Bigg Boss 18 Contestants That Are Doing Nothing

Bigg Boss 18 Contestants That Are Doing Nothing

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Contestants That Are Doing Nothing: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में रोमांच बढ़ता जा रहा है, आए दिन नए-नए ड्रामा से शो की टीआरपी बढ़ती जा रही है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी-अपनी तरह से कंटेंट देखने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स भी हैं जिनके सोशल मीडिया पर फैंस तो बहुत हैं लेकिन वो शो में कुछ नहीं कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं उन्हीं 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में।

मुस्कान बामने

सीरियल ‘अनुपमा’ की एक्ट्रेस मुस्कान बामने के ढेरों चाहने वाले हैं। शो से मिली अपार कामयाबी के बाद मुस्कान बिग बॉस के घर में भी उसी तरह का प्यार पाने के मकसद में पहुंची थीं। लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे मुस्कान शो के लिए बनी ही नहीं हैं। वो शो में कुछ करते हुए नजर नहीं आ रही हैं।

विज्ञापन

नायरा बनर्जी

सीरियल ‘दिव्या-दृष्टि’ से टीवी जगत में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस नायरा बनर्जी के सभी कंटेस्टेंट्स में से सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं। नायरा बनर्जी के इंस्टाग्राम पर 6.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि नायरा भी अब तक शो में कुछ खास कंटेंट देते हुए नजर नहीं आई हैं। नायरा बहुत कम मुद्दों पर ही बोलते हुए नजर आई हैं।

शहजादा धामी

शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से फेम पाने वाले एक्टर शहजादा धामी के इंस्टाग्राम पर 643K फॉलोअर्स हैं। शहजादा धामी के शो में आने से पहले ही उनके बारे में काफी बातें की जा रही थीं लेकिन ‘बिग बॉस 18’ में आते ही शहजादा धामी भी एकदम फुस्स निकले। वो भी पूरे एपिसोड में बस एक या दो लाइन बोलते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन

ईशा सिंह

कई सीरियल में अपने काम का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस ईशा सिंह की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन बावजूद इसके शो में ईशा भी कुछ खास कमाल नहीं कर रही हैं। ईशा सिंह ने एलिस कौशिक और अविनाश मिश्रा के साथ अपनी तिगड़ी बनाई हुई है, इसलिए वो इन दोनों के साथ ही ज्यादातर बातें करते हुए नजर आती हैं।

एलिस कौशिक

शो ‘पांड्या स्टोर’ से अपनी पहचान बनाने वालीं टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिश भी अपनी दोस्त ईशा सिंह की तरह फैंस को काफी निराश कर रही हैं। एलिस कई मुद्दों पर अपनी बात कहते हुए नजर तो आती हैं लेकिन शो में ज्यादातर कंटेंट देने में वो भी फिलहाल सफल नहीं हो पा रहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ