Bigg Boss 18 Avinash Vs Vivian Fight: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के घर में हंगामे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हाल ही में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती में दरार आई है। हालांकि इससे पहले शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना के बीच का रिश्ता भी खत्म हो गया। अब बारी कलर्स के लाडले की है जिनकी एक डिमांड की वजह से पूरा घर उनके खिलाफ हो गया है। वहीं दोस्त ने भी दोस्ती नहीं निभाई और दे दिया एक ऐसा चैलेंज जिसके फेवर में आ गए अन्य घरवाले भी। हालिया प्रोमो में इसका सबूत भी मिला है। आइए जान लेते हैं कि अब घर में क्या होने वाला है।
चुम का एक गलत फैसला बना मुसीबत
श्रुतिका अर्जुन के हाथों से टाइम गॉड की पावर छीन ली गई। उनके बाद चुम बनीं टाइम गॉड लेकिन वो सबसे कम समय तक बनने वाली टाइम गॉड बन गई हैं। एक गलती की वजह से उनके हाथों से पावर छीन ली गई और वो थी राशन को दांव पर लगाकर टास्क जीतना और टाइम गॉड बनना।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में इस बार भी डबल इविक्शन, जानें कौन-कौन हो सकता है बेघर
राशन को लेकर मचा घमासान
बिग बॉस के घर में पहले दिन से लेकर अब तक राशन की लड़ाई ही चल रही है। वहीं अब आने वाले एपिसोड में भी यही लड़ाई जारी रहने वाली है। दरअसल चुम ने राशन के बदले टाइम गॉड की पावर ली, ऐसे में घर में किसी के पास खाने के लिए कुछ रहा ही नहीं। वो बात अलग है कि सभी ने खाना चुराकर खाया, और सारा ने तो राशन छिपा ही लिया। ऐसे में एक गलती की वजह से चुम के हाथों से टाइम गॉड की पावर भी छीन ली। लेकिन खाने के लेकर लड़ाई जारी रही।
किसका रिश्ता चढ़ेगा राशन की बलि
पहले तो इस राशन की लड़ाई में रजत दलाल और करणवीर मेहरा के बीच जंग हुई। इसके बाद आज के एपिसोड में अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना की दोस्ती पर खतरा मंडराने वाला है। जी हां, चुम दरांग ने राशन को दांव पर लगा दिया तो उनकी पावर छिन गई। हालांकि राशन वापस तो मिला लेकिन वो पूरे हफ्ते के लिए पूरा नहीं है। यही वजह थी कि विवियन ने सभी को राशन को स्टोर रूम में रखने के लिए कहा, लेकिन अविनाश ने मना कर दिया। इसी बात पर उनमें भिड़ंत हो गई। अब ऐसा लग रहा है कि आने वाले एपिसोड में उनकी दोस्ती खत्म होने वाली है।
यह भी पढ़ें: Avinash के लिए रजत दलाल से भिड़ेंगे Karanveer, जानें कौन जीतेगा कशिश का केस?
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines