Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में कब समीकरण बदल जाए किसी को नहीं पता। इस बार यानी बिग बॉस 18 में तो इस बार बायस्डनेस की हदें ही हो गई है। एक के बाद एक कई मौकों पर ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न आए जिनसे न सिर्फ घरवाले बल्कि ऑडियंस भी हैरान हो गई है। उनके शॉकिंग फैसलों ने कई ऐसे मोड़ पर गेम को पूरी तरह बदलकर रख दिया जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आज हम आपको बिग बॉस के ऐसे 5 शॉकिंग फैसलों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1. चुम को टाइम गॉड के पद से हटाना
सबसे पहले चुम दरांग के हालिया मामले से शुरुआत करते हैं जिसमें उन्हें लंबे इंतजार के बाद टाइम गॉड की पावर तो मिली लेकिन कुछ ही घंटों के बाद वो छीन भी ली गई। इसके पीछे की वजह को बारीकी से देखा जाए तो आप नोट करेंगे कि कैसे बिग बॉस ने घर के सभी नॉमिनेट लाडलों को बचाने के लिए चुम के हाथ से पावर छीन ली। अगर वो टाइम गॉड रहतीं तो उनके टारगेट पर विवियन की टीम ही होती।
यह भी पढ़ें: Avinash के लिए रजत दलाल से भिड़ेंगे Karanveer, जानें कौन जीतेगा कशिश का केस?
2. राठी के इविक्शन में 3 बार नॉमिनेशन टास्क का होना
बीते वीक दिग्विजय राठी का इविक्शन बहुत ही शॉकिंग था। न सिर्फ राठी के लिए बल्कि खुद सलमान खान भी इस इविक्शन से शॉक्ड हो गए थे। ऐसा लग रहा था कि बिग बॉस ने डिसाइड ही कर लिया है कि राठी को घर से बेघर करना है। अब आप ही बताइए इससे पहले कभी हुआ है कि एक ही नॉमिनेशन के टास्क को तीन बार किया जाए और वो भी अलग-अलग तरीके से। ऐसे में तो ये साफ है कि राठी का इविक्शन घर के लाडले को बचाने के लिए बिग बॉस के लिए जरूरी था।
3. पूरे घर को एक साथ नॉमिनेट करना
आज तक तो पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि पूरे घर को एक साथ नॉमिनेट कर दिया जाए। लेकिन इस बार ऐसा हुआ है वो भी राठी वाले इविक्शन के समय। आप बताइए ये बिग बॉस का शॉकिंग फैसला है या नहीं इससे बड़ा और क्या उदाहरण मिलेगा बायस्डनेस का।
4. टाइम गॉड टास्क में राशन को घुसाना
बिग बॉस 18 में हाल ही में टाइम गॉड का टास्क हुआ। हालांकि पहले भी ये टास्क होते आए हैं, लेकिन उनमें कभी भी राशन को बीच में नहीं घुसाया गया। लेकिन इस बार तो राशन की खरीदारी को टाइम गॉड के टास्क में जबरन घुसा दिया जो सच में शॉकिंग थी। ये तो साफ ही था की कहीं न कहीं बिग बॉस चाहते ही नहीं थे कि चुम इस पावर की हकदार बने।
5. तीन हफ्ते नहीं हुआ एक भी इविक्शन
एक और शॉकिंग फैसला ये था कि बिग बॉस के घर में तीन हफ्ते लगातार एक भी इविक्शन नहीं हुआ। इस पर अविनाश मिश्रा ने कहा भी था कि बिग बॉस का प्लान है कि जब हम पूल में हो तो ही इविक्शन होगा।
यह भी पढ़ें: Vivian Dsena की इस डिमांड के खिलाफ हुए घरवाले, Avinash ने दिया बिग चैलेंज
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
6 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines