Bigg Boss 16: Salman Khan ने Shalin को "चिकन" राग के लिए लगाई फटकार
Edited By Ritu Shaw

Bigg Boss 16: Salman Khan ने Shalin को "चिकन" राग के लिए लगाई फटकार
Edited By Ritu Shaw

Bigg Boss 16: Salman Khan ने Shalin को "चिकन" राग के लिए लगाई फटकार
मुंबई: ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के नए ‘वीकेंड का वार’ (Weekend Ka Vaar) का समय आ गया है। इसके आने वाले एपिसोड में, शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) कंटेस्टेंट शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को उनकी “चिकन” की राग अलापने को लेकर जबरदस्त लताड़ लगाते हुए नजर आने वाले हैं।
सलमान ने शालीन (Salman Khan slams Shalin Bhanot) की मांग को लेकर ना केवल उन पर ताना मारा बल्कि उन्हें “इरिटेटिंग” भी कहा। कलर्स चैनल द्वारा शेयर किए गए लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में सलमान शालिन पर आपा खोते नजर आ रहे हैं।
क्लिप में सलमान खान को कहते हुए सुना जा सकता है कि “शालीन आपका चिकन चिकन ये इतना हो गया है। टास्क शुरू होने से पहले, रात को सोने से पहले। ‘बिग बॉस’ ये सब भेज क्यों रहे हैं यार। मैं तो बोले रहा हूं ये भी बंद कर दो।”
उन्होंने आगे कहा “ये फनी नहीं बल्कि इरीटेटिंग हो गया है यार।”
https://www.instagram.com/p/Ckh95sjJYhe/?utm_source=ig_web_copy_link
https://www.instagram.com/reel/CkiHo-QDRcH/?utm_source=ig_web_copy_link
बाद में, सलमान खान शो के निर्माताओं पर उनके कपड़े चुराने का आरोप लगाने के लिए अर्चना गौतम को भी नसीहत देते दिखाई देंगे।
इस बीच, सलमान खान के शो पर जान्हवी कपूर और सनी कौशल शिरकत करते हुए दिखाई देंगे, जो अपनी आगामी फिल्म ‘मिली’ का प्रमोशन करने के लिए शो में दिखाई देंगे।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: