जुबिन नौटियाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटे को दिया जन्म; गणेश चतुर्थी पर मिली खुशी

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है. सिंगर के घर गणेश चतुर्थी पर उन्हें खुशी मिली थी, जिसके बाद पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा है.

ubin nautiyal

जुबिन नौटियाल की पत्नी ने बेटे को दिया जन्म (PIC- jubin_nautiyal, bombaytimes. Instagram)

मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल की जिंदगी में एक बहुत बड़ी खुशी आई, जिसके बाद एक्टर के साथ-साथ पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा है. सिंगर ने अपने घर में एक नए मेहमान का स्वागत किया है. जुबिन की पत्नी ने 14 सितंबर को बेटे को जन्म दिया है. कपल के लिए यह पल इसलिए भी ज्यादा खास हो गया है क्योंकि कपल ने नए मेहमान का स्वागत गणेश चतुर्थी के मौके पर किया है.

विज्ञापन

आपको बता दें कि कपल ने अभी तक अपने बच्चे का नाम तय नहीं किया है. मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ है और अपने घर आ चुके हैं. इन दिनों सिंगर के साथ-साथ पूरा परिवार जश्न मना रहा है. दरअसल, मशहूर सिंगर ने बॉम्बे टाइम्स के साथ बात करते हुए खुलासा किया है कि वो पिता बन गए हैं और उन्होंने घर में एक नन्हे मेहमान का वेलकम किया है. फिलहाल सिंगर अपने बच्चे के साथ समय बिता रहे हैं.

विज्ञापन

क्वालिटी टाइम बिता जुबिन नौटियाल

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सिंगर ने बताया, ‘हमने अभी तक अपने नन्हे मेहमान का नाम नहीं रखा है. हम सभी पूरे परिवार उसके साथ फिलहाल क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. जुबिन के साथ-साथ पूरा परिवार काफी खुश नजर आ रहा है. यह खबर जैसे ही सामने आई सोशल मीडिया पर छा गई है, जिसके बाद सिंगर के फैंस भी उन्हें बधाईयां देते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं उनके फैंस बच्चे की एक झलक दिखाने की अपील भी करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें कि सिंगर अरिजीत सिंह की तरह जुबिन नौटियाल भी अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना काफी पसंद करते हैं.

विज्ञापन

जुबिन ने कब किया बेटे का स्वागत?

आपको बता दें कि जब सिंगर जुबिन नौटियाल ने शादी भी की थी, तो दुनिया वालों से छिपाकर रखा था. लोगों को काफी वक्त के बाद पता चला था. वहीं सिंगर ने जब नन्हे मेहमान का स्वागत किया, तो उन्होंने इस बात को भी छिपा कर ही रखा था. जुबिन 14 सितंबर को अपने बेटे का वेलकम किया था. लेकिन उन्होंने इस बात की भनक किसी को भी नहीं लगने दी थी. हालांकि, हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने इस बात की पुष्टि की है.

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ