‘स्टंट गन का यूज…’, सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर फिर उठे सवाल, बहन कीर्ति ने किया बड़ा दावा
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो भाई सुशांत को याद कर इमोशनल हो रही है.
सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर फिर उठे सवाल (Pic- shwetasinghkirti, sushantsinghrajput. Instagram)
विज्ञापन
बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भाई सुशांत के मौत से जुड़ी बातों पर चर्चा कर रही है. कीर्ति का यह वीडियो सामने आते ही एक बार फिर सुशांत का मामला चर्चा में आ गया है. दरअसल, कीर्ति ने भाई के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं. यह वीडियो सामने आते हैं दिवंगत एक्टर सुशांत के फैंस भी अब उनके वीडियो शेयर कर रहे हैं. इतना ही नहीं कीर्ति के वीडियो के नीच जस्टिस फॉर सुशांत लिख रहे हैं.
आपको बता दें कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अटलांटा में मेडिटेशन रिट्रीट में शामिल होने की भी बात कही है. अटलांटा में मेडिटेशन रिट्रीट में शामिल होने के बाद कीर्ति ने अपने विचार शेयर किए हैं. वीडियो में कीर्ति कहते हुए नजर आती है कि आप लोगों ने मुझे काफी प्यार और सपोर्ट दिया है. इसके बाद कीर्ति भाई सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े कई अनसुनी बातें बताई है, जिसे सुनने के बाद एक्टर के फैंस भी काफी हैरान हो रहे हैं.
श्वेता सिंह कीर्ति इस वीडियो में काफी इमोशनल नजर आ रही है साथ ही उन्होंने यह आरोप लगया, कीर्ति ने कहा, ‘हाल ही में हमें पता चला कि जिस आदमी ने भाई का पोस्टमार्टम किया था, उसने बताया कि भाई पर स्टन गन का भी इस्तेमाल किया गया था इतना ही नहीं भाई (सुशांत) का पैर भी टूटा हुआ था और उनकी आंखों में चोट आई थी.
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने कहा कि जब अपने किसी प्रिय के साथ कुछ भी बुरा होता है, तो उसे माफ कर पाना आसान नहीं होता है. कीर्ति ने आगे यह भी कहा अगर आपके किसी प्रिय व्यक्ति के साथ कुछ ऐसा होता, जिससे आप बहुत प्यार करते हैं, तो आपको उसे माफ करने के लिए काफी हिम्मत की जरूरत पड़ती है.