बधाई दो! Bigg Boss 18 में Bhumi Pednekar के 'लव इंटरस्ट' की एंट्री? शो में लगेगा ग्लैमर का तड़का

Bhumi Pednekar Badhai Do Co-actress in Bigg Boss 18: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में भूमि पेडनेकर की को-स्टार के हिस्सा लेने की बात सामने आ रही है, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Bhumi Pednekar Badhai Do Co-actress in Bigg Boss 18

Bhumi Pednekar Badhai Do Co-actress in Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bhumi Pednekar Badhai Do Co-actress in Bigg Boss 18: सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को शुरू होने में अब बस 4 दिन बचे हैं। ऐसे में शो को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं, इस बार कौन-कौन शो का हिस्सा बनेगा इसे लेकर भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अब सलमान खान के शो के लिए एक और नाम सामने आ रहा है जिसका बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर से कनेक्शन है। आखिर कौन हैं ये खूबसूरत हसीना जो सलमान के शो में आएंगी नजर, चलिए आपको बताते हैं।

अभिनेत्री चुम दारंग बनेंगी शो का हिस्सा 

‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने के लिए आए दिन नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि अभिनेत्री चुम दारंग, जिन्हें आपने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘बधाई दो’ में देखा होगा वो भी अब शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। जी हां बिग बॉस तक की खबर के मुताबिक शो के लिए एक्ट्रेस अब कन्फर्म हो चुकी हैं।

विज्ञापन

‘बिग बॉस 18’ में नजर आएंगे सिर्फ सेलेब्स

इस बार शो को लेकर कहा जा रहा है कि मेकर्स ने फैसला किया है कि शो में सिर्फ सेलेब्स को ही जगह दी जाएगी। इस बार यूट्यूबर्स और इन्फलुएंसर्स के लिए बिग बॉस के दरवाजे बंद किए गए हैं। आपको बता दें चुम दारंग की एंट्री से शो और भी दिलचस्प होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चुम को शो के निर्माताओं ने संपर्क किया है और वो इस मामले में फाइनल बातचीत कर रही हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वो जल्दी ही बिग बॉस के घर में ग्लैमर का तड़का लगाते हुए नजर आएंगी।

चुम दारंग का फिल्मी करियर

आपको बता दें चुम ने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत ‘बधाई दो’ से की थी, जिसमें उन्होंने भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव के साथ काम किया था। फिल्म में भूमि के लव इंटरस्ट के तौर पर उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके अलावा उन्होंने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट के साथ भी काम किया है जिसमें उनके काम को पसंद किया गया था।

विज्ञापन

कौन हैं चुम दारंग?

चुम दारंग सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि वो साल 2017 में मिस तियारा इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी जीत चुकी हैं। वो नॉर्थ ईस्ट डिवा, मिस हिमालय, मिस अर्थ इंडिया जैसे कई कंपीटिशन में हिस्सा ले चुकी हैं। चुम की एंट्री अगर शो में होगी तो वाकई काफी मजा आने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ